इन्दौर व राजस्थान के ब्राउन शुगर तस्कर रतलाम पुलिस की गिरफ्त मे…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी के द्वारा रतलाम जिले मे मादक पदार्थ के तस्करी को रोकने हेतु अभियान चलाया गया है । जो पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावरा शहर व पुलिस टीम दिनांक 09.06.22 को अजमेरीगेट जावरा पर वाहन चैकिंग के दौरान आल्टो 800 कार क्रमांक MP09TA8609 संदिग्ध होने से चैक किया गया जिसके अन्दर 1 मेहमुद खान पिता मकबुल खान उम्र 42 साल निवासी नुरू नगर अलफला मदरसे के पास थाना आजाद नगर इन्दौर, 2 अमजद पिता गुलाब खान उम्र 38 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर,3. मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सिद्दीक खान उम्र 40 साल निवासी नईम आटा चक्की के पास इन्द्रा चौक थाना आजाद नगर इन्दौर,4.शहनाज बी पति गुलाब खान उम्र 65 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर,5.चांदनी बी पति अमजद खान उम्र 29 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर बैठे थे जिनसे नाम पता पुछने के दौरान सन्देही अमजद अपनी पेन्ट के अन्दर आगे तरफ बार – बार हाथ लगाकर कुछ छुपाते दिखा । जो अमजद से छुपाई हुई वस्तु के सम्बध मे हिकमतअमली से पुछते उसने अपनी पेन्ट के आगे तरफ अन्दर से एक सफेद प्लास्टिक की थैली मे भुरे रंग का मठमेला पदार्थ भरा हुआ निकालकर दिखाया तथा ब्राउन शुगर होना बताया जिसका एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करआरोपगणों के कब्जे से मादक पदार्थ स्मेक (ब्राउन शुगर) कुल वजन 100 ग्राम , एक सफेद रंग की आल्टो 800 कार क्रमांक MP09TA8609 जप्त कर आरोपिगणों को मौके सेगिरफ्तार किया गया तथा थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपिगणो से मादक पदार्थ के सम्बन्ध में पुछताछ करते आमीर व फिरोज निवासी नौगावां थाना अरनोद से लाना बताया तथा इमरान व रफीक निवासी इन्दौर को देने जाना बताया । जो आरोपीगण आमीर पिता आदम खान पठान उम्र 27 साल निवासी नौगांवा थाना अरनोद जिला प्रजापगढ राजस्थान व फिरोज पिता आदम खान पठान उम्र 35 साल निवासी सदर को गिरफ्तार किया एवं अन्य सह आरोपीयो को जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा ।

गिरफ्तारशुदा आरोपी –

  1. मेहमुद खान पिता मकबुल खान उम्र 42 साल निवासी नुरू नगर अलफला मदरसे के पास थाना आजाद नगर इन्दौर
  2. अमजद पिता गुलाब खान उम्र 38 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर
  3. मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सिद्दीक खान उम्र 40 साल निवासी नईम आटा चक्की के पास इन्द्रा चौक थाना आजाद नगर इन्दौर
  4. शहनाज बी पति गुलाब खान उम्र 65 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर
  5. चांदनी बी पति अमजद खान उम्र 29 साल निवासी शादाब किराना वाली गली मदीना नगर थाना आजाद नगर इन्दौर
  6. आमीर पिता आदम खान पठान उम्र 27 साल निवासी नौगांवा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान
  7. फिरोज पिता आदम खान पठान उम्र 35 साल निवासी नौगांवा थाना अरनोद जिला प्रतापपगढ राजस्थान

नाम फरार आरोपी –

  1. इमरान निवासी इन्दौर
  2. रफीक निवासी इन्दौर

फरार आरोपियो पर ईनाम की घोषणा–

पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी द्वारा फरार आरोपियो को पकडने पर 10000 रुपये नगद पुरुस्कार दिये जाने की उदघोषणा की गई ।

जप्त मश्रुका –

1 –100  ग्राम मादक पदार्थ स्मेक (ब्राउन शुगर) कुल किमती 1,00,000 रूपये, 

2 –एक सफेद रंग की आल्टो 800 कार क्रमांक MP09TA8609 किमती 200000 रुपये

 सराहनीय भूमिका:—

थाना प्रभारी वी डी जोशी, गलिसिंह भवेल, गोपाल परिहार,  योगेश सैनी, हर्षवर्धनसिंह, मनीष, मनोहर, दीपेन्द्रसिंह, आर दीपराजसिंह, रामप्रसाद,  सावरिया, ईश्वरसिह, मनोज, टीना शर्मा, आदि की सराहनिय भुमिका रही । पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी द्वारा टीम को 10,000 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया ।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|