News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 11 जून 2022 । भाजपा विधानसभा के रतलाम निवासरत नगरीय निकाय चुनाव में विजय के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरूआत की जा रही है। 12 जून को सुबह 11 बजे बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में भाजपा कार्यकर्ताओ का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन के नगर निगम चुनाव प्रभारी जयभान सिंह चावड़ा, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा रहेंगे। अध्यक्षता शहर विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
रतलाम नगर निगम चुनाव संचालन समिति के प्रभारी मनोहर पोरवाल ने बताया कि भाजपा के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए बनाए गए है। निगम चुनाव में पार्टी के इन त्रिदेव की महती जिम्मेदारी रहेगी। कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाने के उद्देश्य से त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी ने बताया कि त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व महापौर, पूर्व जिलाध्यक्ष, आईटी संभाग प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए, वार्ड संयोजक की उपस्थिति अपेक्षित है।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





