Last Updated On: [last-modified]
News By – टीम न्यूज़ इण्डिया 365
रतलाम। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के प्रथम चरण के पश्चात कल दूसरा चरण की मतगणना है। पहले चरण में यद्धपि भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन नगरीय निकाय में महापौर पद का सूखा इस बार काँग्रेस ने भी खत्म किया है। जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर जीतने वाली काँग्रेस भोपाल और इंदौर में अपेक्षाकृत अच्छा नहीं कर पाई है। उज्जैन में नज़दीकी मामला भाजपा के पक्ष में रहा है। छिंदवाड़ा छोड़कर अन्य सभी नगर निगम में परिषद भाजपा की बनी है। अब सबकी निगाहें दूसरे चरण पर लगी हुई है। भाजपा अपने गढ़ मालवा में अभी तक अच्छा कर रही है तो काँग्रेस को रतलाम महापौर पद की इस बार उम्मीद बहुत ज्यादा है। चुनावी पंडितों के कहना है कि रतलाम की नगर सरकार में निर्दलीय की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं प्रथम चरण के पश्चात नगर परिषद के लिए भाजपा उत्साहित है।
रतलाम में किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार? किस पार्टी की बनेगी रतलाम में शहर सरकार? महापौर पद काँग्रेस के युवा मयंक जाट के पास जाएगा या पिछली परिषद में सर्वाधिक वोट से जीतने वाले पार्षद प्रह्लाद पटेल के माध्यम से भाजपा इसे अपने पास रखेगी, यह सभी जानना चाहते है। इस बार मतगणना के परिणामों के लिए न्यूज़ इण्डिया 365 आपके लिए लाइव अपडेट्स की व्यवस्था कर रहे है। हमारी वेबसाइट पेज को आप रिफ्रेश करके लाइव अपडेट जान सकते है। रतलाम में कौन किसके आगे चल रहा है यह जानने के लिए 20 जुलाई की सुबह 9 बजे से आप हम से जुड़े रहिएगा।

रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




