News By – नीरज बरमेचा
10 अस्पताल/नर्सिंग होम संचालको के लायसेंस निरस्ती हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा पत्र
रतलाम 22 अगस्त । रतलाम शहर के 9 अस्पताल/नर्सिंग होम संचालक जिन्होने प्रोविजनल फायर एनओसी हेतु ऑनलाईन आवेदन नहीं किया है उनके लायसेंस निरस्त किये जाने हेतु नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम को भेजा गया।
ज्ञातव्य है कि 9 मीटर से उंचे या 500 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित अस्पतालों/नर्सिंग होम एवं नगर के समस्त अन्य नर्सिंग होम में अग्निशमन एवं आपतकालीन निकासी व्यवस्थाओं हेतु फायर एनओसी प्राप्त करना एवं वार्षिक फायर ऑडिट करवाया जाना अनिवार्य है।
शहर में संचालित यह है 10 अस्पताल….
- सीएचएल (CHL) केयर प्रायवेट लिमिटेड, सागोद रोड
- रिधान हॉस्पीटल, 80 फीट रोड
- जीवांश हॉस्पीटल, 80 फीट रोड
- सांईश्री हॉस्पीटल, 80 फीट रोड
- चाहर ट्रामा सेंटर, बाल चिकित्सालय के पास
- श्रद्धा नर्सिंग होम, काटजू नगर
- यार्दे नर्सिंग होम, लोकेन्द्र टॉकिज के सामने
- समर्पण हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर, अजंता पेलेस के सामने
- श्रीमती मिश्रीदेवी मानवकोष हॉस्पीटल, राम मंदिर के पीछे
- मातृ शिशु चिकित्सालय (MCH) , पोस्ट ऑफिस रोड रतलाम
इन सभी के द्वारा प्रोविजनल फायर एनओसी हेतु ऑनलाईन आवेदन नहीं किये जाने पर उनके लायसेंस निरस्त किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम को भेजा गया।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




