News By – नीरज बरमेचा
रतलाम. शहर के अहिंसा ग्राम बाइपास पर शनिवार को अपहराह्न बरसाती पानी से भरे में गड्ढे में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 11 साल के बच्चे की उसमें ड़ूबने से मौत हो गई। बाइपास के किनारे इस गड्ढे में बारिश का पानी जमा था और कीचड़ भी काफी होने से बच्चा कीचड़ में ही फंस गया था। उसके अन्य दोस्तों को बचा लिया गया
अहिंसा ग्राम बायपास पर यह मामला शनिवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे का है। अहिंसा ग्राम बाइपास स्थित शारदा प्रावि में पढऩे वाला अजीत पिता जितेंद्र दुरगाणी स्कूल से अपने दोस्तों के साथ घर के लिए निकला था। स्कूल से घर जाते समय तीन दोस्त अहिंसा ग्राम के पास पानी से भरे गड्ढे में नहाने चले गए। नहाते समय अजीत पिता गड़्ढे के कीचड़़ में फंस गया और उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों ने उधर से गुजरने वालों को आवाज लगाई तो कुछ युवक मौके पर पहुंचे और अजीत को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




