News By – नीरज बरमेचा
दिनांक 01.09.2022 को फरियादी दिनदयाल पिता कन्हैयालाल हेमावत निवासी ग्राम नामली जिला रतलाम(म.प्र.) ने थाना उपस्थित होकर सोयाबिन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई । कुछ दिन पुर्व भी युनियन बैंक के पास अनुराग इलेक्ट्रोनिक से भी एल.ई.डी. चोरी हो गई थी ।फरियादी दिनदयाल पिता कन्हैयालाल हेमावत की रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्र 321/2022 धारा – 379 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया ।

घटनापर कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशानुसार एसडीओपी रतलाम ग्रामीण के मार्गदर्शन क्षेत्र में हो रही चोरियो की धरपकड के लिये टीम बनाई गई । टीम को सुचना मिली थी की घटना के दिन करीब 06.00 बजे के लगभग एक व्यक्ति फरियादी के घर से मोटरसायकल से सोयाबीन का कट्टा ले जाते हुवे दिखा था ।मुखबीर से जानकारी लेने पर पता चला की सोयाबीन व एल.ई.डी. चोरी कर ले जाने वाला व्यक्ति सेमलिया का संतोष पिता राजु मोर्य है ।टीम द्वारा आरोपी संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.) को हिरासत मे लेकर हिकमतअमली से पुछताछ करने पर आरोपी संतोष द्वारा सोयाबीन चोरी व अनुराग इलेक्ट्रानिक्स दुकान से 01 एलईडी टीवी व 02 मोटर साईकल चोरी करना कबुल किया जिसके धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो तैयार कर आरोपी के खेत की टापरी से आरोपी की निशानदेही से 01 एलईडी टीवी व 02 मोटर साईकल जप्त की गई व आऱोपी सेजप्तशशुदा मोटर साईकलो के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी संतोष संतोषपुर्ण जवाब नहीं दे पाया ।सीसीटीएनएसI.C.J.S. PORTAL पर उक्त मोटर साईकलो के चेचिस नंबर से सर्च करने पर उक्त मोटर साईकल क्र. MP-43-DX-2262 थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्र 45/2020 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है व मोटरसाईकल क्र. MP-11-ME-4415 थाना ताल जिला रतलाम पर अपराध क्र 121/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1.संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.)
बरामद/जप्त माल-
- 02 मोटर साईकल ,
- 01 एलईडी टीवी किमती 47 हजार रुपये
आपराधिक रिकार्ड –
संतोष पिता राजु मोर्या जाति भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली जिला रतलाम (म.प्र.)
| क्र | थाना | अपराध क्र | धारा |
| 01 | नामली | 218/2019 | 379 भादवि |
| 02 | नामली | 226/2019 | 341,323,294,506 भादवि |
| 03 | नामली | 321/2022 | 454,380 भादवि |
सराहनीय भूमिका–
निरी. प्रीति कटारे, उनि अशोक सिंह तोमर. प्रआर 407 रमाकांत सिंह, आर 556 कुलदीप व्यास, आर 88 नितिन डामोर की मुख्य भुमिका रही है । उनि आरपी सारस्वत, उनि रविन्द्र कुमार मालवीय,प्रआर 69 छोटेलाल यादव, आर. 659 अर्जुन मकवाना, आर 1037 शांतिलाल राठौर, आर 548 मनोहर नागदा, आर 1042 मनोज मुजाल्देआर. 269 मयंक जाटव द्वारा प्रकऱण में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



