News By – नीरज बरमेचा
25 वॉ गणेश विजर्सन समारोह एवं अनंत चर्तुदर्शी पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी टलपुरी रतलाम की गौरवशाली धार्मिक परम्पर का निर्वहन करते हुए नगर की प्रसिद्ध जवाहर व्यायाम शाला श्रम शिविर रतलाम द्वारा अनंत चर्तुदर्शी के पावन पर्व पर आकर्षक एवं भव्य झाकी विशाल अखाड़े के चल समारोह के साथ निकाली जा रही है, चल समारोह में जवाहर व्यायाम शाला के करीब 2500 पहलवान अपनी शस्त्र कला एवं अद्भुत शारीरिक दक्षताओं से परिपूर्ण हैरत अंगेज प्रदर्शन करेंगे|

25 वर्ष पूर्व जब रतलाम की जीवन रेखा श्री सज्जन मिल उद्योग के अचानक बंद हो जाने से सज्जन मिल द्वारा निकलने वाली झाफ़ी बंद हो गई थी, इससे रतलाम की धर्मप्रेमी जनता एकदम निराश हो गई थी. इस निराशा को दूर करने का बीड़ा पूर्व रतलाम केसरी एवं जवाहर व्यायाम शाला के संस्थापक तथा हजारों युवाओं पहलवानों के आदर्श और गरीबों के मसीहा कुश्ती जगत के महान सितारे स्व. श्री नारायण पहलवानजी ने उठाया था उन्हीं की प्रेरणा एवं अथक प्रयासों से यह परम्परा आज भी उसी उत्साह व जोश के साथ निरन्तर जारी है, और आगे भी जारी रहेगी । कुश्ती के प्रति अपार प्रेम व समर्पण उनका जन्मजात गुण था. युवाओं में साहस में शौर्य का संस्कार व्यायाम के माध्यम से विकसित करना, उनका प्रमुख उद्देश्य था जो कि जीवन पर्यन्त रहा. उनकी आदर्शों का सदैव करते हुए युवा पीढ़ी को व्यायाम के प्रति जागृत रहने का संकल्प व्यायाम शाला के समस्त पहलवान अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर व्यक्त करते हैं। अपने 25 वर्षीय झांकी एवं 75 वर्षों की व्यायाम शाला की गौरवशाली इतिहास की साक्षी रतलाम व आसपास के जिले की व्यायाम प्रेमी जनता रहती हैं, जो प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर रतलाम शहर में पधारकर झांकी व व्यायाम शाला के कलाकारो का उत्साहवर्धन करती है । सम्पूर्ण जिले की धर्मप्रेमी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए इस बार जवाहर व्यायाम शाला द्वारा जो झांकी में दृश्य दर्शाये गये हैं, इसमें मुख्य आकर्षण का केन्द्र “नटराज” के रूप में भगवान शिव की विशाल मूर्ति प्रभा मण्डल में अंधकार के प्रतिक अपस्मार पुरुष पर चरण रख कर नृत्य कर रहे है, नृत्य में भगवान शिव की पांचो क्रियाओं सृष्टि, निर्माण, स्थिति, संहार, एवं तिरोभावना समावेश है । इसके दर्शन को ब्रम्हाजी विष्णुजी, पार्वतीजी एवं इन्द्रगण निहारते हुए दर्शाया गया है ।
जवाहर व्यायाम शाला की झांकी एवं अखाड़े का नेतृत्व जवाहर – व्यायाम शाला के दौलत पहलवान, सुरेश जाट, वैभव जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान करेगे । व्यायाम शाला के पहलवानों का मार्गदर्शन सुरज जाट, अम्बर पहलवान, मयंक जाट, अभिषेक जाट, अमन पहलवान, व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ईश्वर बाबा सत्यदेव मलिक पहलवान, ओम लिम्बोदिया, कैलाश पहलवान, जगदीश पहलवान कान्तु पहलवान, गज्जु पहलवान, गोपाल राठौर, राहुल जाट, अजय चौहान, धन्ना उस्ताद, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, भगवती शर्मा, रघुवीर शर्मा, राजेश व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय करेगे।
व्यायाम शाला में नन्हे पहलवानों का मलखब का नेतृत्व शेखर चॉवरे, जितेन्द्र रणावत, मनीष नेपाली, अर्जुन पहलवान करेगे । झांकी के मनोरम दृश्यों का निर्माण कार्तिक माली द्वारा किया गया है. और इसकी आकर्षक विद्युत सज्जा (50 हजार छोटे मोटे बल्ब) शिवम् लाईट डेकोरेशन रामजी प्रजापति के द्वारा किया गया है। झांकी में रतलाम शहर के प्रसिद्ध लखन बैण्ड, श्री लखन राणा द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली संगीत की प्रस्तुति दी जावेगी । अखाड़े के आगे शहर की प्रसिद्ध राणा ढोल पार्टी के शुरू राणा के नेतृत्व में उनके साथियों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला ढोल युवाओं का जोश एवं उत्साह वर्धन करेगा । उक्त जानकारी जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ने दी ।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



