मुख्यमंत्री ने झाबुआ एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया, कॉलेज के झगड़े में छात्रों ने मांगी थी सुरक्षा, बदले में मिली थी गालियाँ….

0
फाइल फोटो

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। सोमवार 19 सितंबर 2022। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मामला वहाँ के एक कॉलेज के छात्रों द्वारा झगड़े के बाद एसपी को कॉल करने और एसपी द्वारा फोन पर झिड़कने, फटकारने तथा गाली देने का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोस जिले झाबुआ जिले के एसपी अरविंद तिवारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसपी साहब पुलिस सुरक्षा मांग कर रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज छात्र के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए गाली एवं झिड़की दे रहें है। मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में आया। जिसके बाद उन्होंने इस पर सख्ती दिखाते हुए आज सुबह एसपी झाबुआ अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दे दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने ऑडियो की जांच भी करवाई थी जिसके बाद उन्होंने एसपी को निलंबित करने का कह दिया। एसपी झाबुआ को पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार झाबुआ पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्रों के बीच लड़ाई हो गई थी, जिसपर छात्रों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने एसपी को कॉल करके बताया कि कॉलेज में कुछ लोग हमारे साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने वाले डंडे एवं हथियारों से लैस है, वो हम पर हमला कर सकते है। हमारी जान को खतरा है। हम थाने पर आए हैं। हमें सुरक्षा दी जाए। इस एसपी साहब ने थाने को उचित निर्देश देने, मामले की पूरी जानकारी लेने के जगह छात्र को फ़ोन पर ही हड़का दिया। फ़ोन पर गुस्से में लग रहे एसपी साहब ने झिड़कते हुए कहा कि तुम लोग पढ़ाई करने आते हो कि मारपीट करने? उन्होंने सबको अंदर करने की धमकी दी और अपशब्द भी कहें। फोन पर छात्र ने उसके साथ 40 छात्रों के होने की बात भी कही थी, जिस पर उन्होंने सभी 40 को अंदर करने की बात कही।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|