रतलाम। शनिवार 17 दिसंबर 2022। इस शनिवार की रात रतलाम के लिए अत्यंत दुखदाई एवं क्षति पहुँचाने वाली रही है। सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए एक बड़े व्यक्तित्व महेंद्र गादिया हम सब के बीच में नहीं रहे। वे रतलाम रेडक्रास के चेयरमैन थे और लंबे समय से रेडक्रॉस एवं जैन समाज के विभिन्न सेवा प्रकल्पों से जुड़े हुए थे। स्वर्गीय महेंद्र गादिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी से भी काफी समय से जुड़े हुए थे। आज रात को उनका ह्रदय गति रुक जाने से दु:खद देहावसान हो गया। उनका प्रस्थान रतलाम के लिए बड़ी क्षति है। न्यूज़ इंडिया 365 परिवार स्वर्गीय गादिया को अपनी भावांजलि अर्पित करता है।



