News By – नीरज बरमेचा
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सृजन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड साइंस के संयुक्त तत्वाधान में इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम (आईआईपीपी) का शुभारंभ। 15 विद्यार्थियों का चयन।
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सृजन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड साइंस के संयुक्त तत्वाधान में इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम मालवा चेम्बर आफ कॉमर्स मध्य प्रदेश के सचिव श्री वरुण जी पोरवाल, अतिथि द्वेय श्री गुस्ताद अंकलेसरिया तथा श्री संजय व्यास ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
प्रारंभ में कॉलेज के चेयरमैन अनिल झालानी ने स्वागत भाषण में विद्याार्थियों को इस प्रारम्भ किये गए नवीन योजना का लाभ का आव्हान किया।

मालवा चेंबर के प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल ने अपने उद्बोधन में प्रोग्राम की रूपरेखा देते हुए बताया कि इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम एक ऐसी कार्यप्रणाली है जो उद्योग एवं शिक्षण संस्थान के बीच सामंजस्य स्थापित कर सेतु का कार्य करती है, जिससे विद्यार्थी को रोजगार व्यवसाय एवं उद्योग स्थापित करने में सहयोग प्रदान हो सके द्य रतलाम की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को रतलाम के इंजीनियरिंग आईटीआई आदि कॉलेजों से सामंजस बनाकर वर्तमान समय में जो आधुनिक एवं नवीन तकनीक जैसे उपकरण, मशीनरी, रोबोटिक आदि से अध्ययनरत विद्यार्थियों से साझा किया जाएगा एवं उन्हें अपने उद्योगों पर प्रशिक्षण देकर नए नवीन टेक्नोलॉजी तकनीक युक्त उपकरणों पर काम करने हेतु एवं को समझने एवं कार्य करने हेतु अवसर प्रदान किया जाएगा जिससे कि विद्यार्थियों में को देश विदेशों की नवीन तकनीक संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके विद्यार्थियों को स्वयं का रोजगार व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
पोरवाल ने यह भी बताया कि मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स से हम राज्य एवं केंद्र सरकार के माध्यम से अध्यनरत विद्यार्थियों को जर्मनी, अमेरिका आदि जैसे देशों में प्रशिक्षण सुविधाएं प्राप्त हो ऐसी पहल कर रहे हैं, जिससे कि यहां के अध्ययनरत विद्यार्थी दूसरे देशों की नवीन तकनीक से रूबरू हो सकें|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुस्ताद अंकलेसरिया ने मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सृजन कॉलेज को बधाई प्रेषित करते हुए इस पाठ्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताया जिससे कि विद्यार्थी नई टेक्नोलॉजी से रूबरू हो सकेंगे| उन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नवीन तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई|

विशिष्ट अतिथि मालवा ऑक्सिजन के डाइरेक्टर श्री संजय व्यास ने विद्यार्थियों से समय की उपयोगिता के बारे में चर्चा कर उन्हें अपने उद्योग द्वारा हर प्रकार की सहायता करने की प्रदान करने की आश्वासन दिया साथ ही यह भी कहा कि हफ्ते में दो से तीन दिन 5, 6 विद्यार्थी उनके उद्योग में आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है एवं वर्तमान समय में उपयोग हो रही टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं
इंडस्ट्रीज इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत कटारिया प्लास्टिक, कटारिया इरीगेशन, मालवा ऑक्सीजन , अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल, पोरवाल इंडस्ट्रीज एवं जीआर इंडस्ट्रीज द्वारा 15 विद्यार्थियों का चयन भी किया गया
अतिथियों का स्वागत काॅलेज प्राचार्य श्री जे.एस. यादव ने किया। संचालन सृजन कॉलेज की ट्रेनिंग प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग ऑफिसर संतोष टांक ने किया , आभार मालवा चेंबर के संभाग प्रमुख संस्कार कोठारी ने माना इस अवसर पर सम्माननीय उद्योगपति, फैकल्टीज व विद्यार्थी उपस्थित रहे

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



