News By – विवेक चौधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी का आज सुबह निधन हो गया। प्रधानमंत्री की माताजी हीरा बेन 100 वर्ष आयु की थी, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के पश्चात अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के हृदय रोग सेक्शन “यू इन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यही उन्होंने उपचार के दौरान आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। हीरा बेन के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुँचे और क्रियाविधि में सम्मिलित हुए।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
आज सुबह प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”



रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



