News By – नीरज बरमेचा
काश्यप दोपहर 12:15 सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा | भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके आगमन पर नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।
स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, माणकचोक, घांसबाजार, चोमुखीपुल नोलाईपुरा,गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगी। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है|



