नीट परीक्षा 4 मई को, परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे उम्मीदवार..

0

नेशनल लेवल एंट्रेस (नीट 2025) परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली नीट परीक्षा के लिए 4 मई 2025 परीक्षा की तिथि निर्धारित है। रतलाम शहर में लगभग 3400 परीक्षार्थी शहर के 8 केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्र पर उम्मीदवार प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं ले  जा सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने से पहले  मेटल डिटेक्टरों की मदद से अनिवार्य तलाशी से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र के अन्दर निम्नलिखित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है –

· कोई वस्तु जैसे पाठ्यसामग्री (मुद्रित या लिखित)कागजों के टुकडेज्यामिति/पेंसिल बाक्सप्लास्टिक पाउचकैलकुलेटरपेनस्केलराइटिंग पैडपेन ड्राइवइरेजरलांग टेबलइलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर आदि।

·  कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोनब्लूटूथइयर फोनमाइक्रो फोनपेजरहेल्थ बैंड आदि।

·  अन्य वस्तुएं जैसे वालेटगागल्सहैंड बैगबेल्टकैप आदि।

·  कोई भी घडी/कलाई घडीब्रेसलेटकैमरा आदि।

·   कोई भी आभूषणधातु की वस्तुएं।

·  खाने की कोई भी खुली या पैक की हुई वस्तुपानी की बोतल इत्यादि।

· कोई भी अन्य वस्तु जिसका अनुचित उपयोग किया जा सकता होजैसे कि संचार उपकरणमाइक्रोक्लपकैमरा इत्यादि।

·  केन्द्रों पर अभ्यर्थियों से संबंधित कोई भी वस्तु रखने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।

·  उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले रिपोर्ट करना चाहिए ।

·  कम एडी वाली चप्पलसैंडल की अनुमति है तथा जूते की अनुमति नहीं है।

·  अपरिहार्य परिस्थितियों जैसे चिकित्सा आदि के कारण किसी भी विचलन की आवश्यकता होने परएडमिट कार्ड जारी करने से पूर्व एनटीए की विशेष स्वीकृति लेना होगी।

·  यह वांछनीय है कि उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इससे एनटीए की परीक्षा के निश्पक्ष संचालन में मदद मिलेगी।

·  दोपहर 1.30 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोपहर 1.40 बजे बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। महिला परीक्षार्थी की तलाशी केवल महिला कर्मचारियों द्वारा बंद घेरे के अन्दर ली जाएगी।