मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या

0

मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रह्लाद बधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंदसौर के नई आबादी क्षेत्र में उन्हें सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की।

इस घटना से भाजपा कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग हतप्रभ हैं। पुलिस मामले की छानबीन चल रही है। मालूम हो कि साल 2015 में नगर पालिका चुनाव के बाद वह अध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष के तौर पर यह उनकी दूसरी पारी थी।

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

नगर अध्यक्ष कीे गोली मार कर हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी जिला अस्पताल पहुंचे। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को पूर्व पार्षद विजय शर्मा की दुकान पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति ने सिर में गोली मारी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।