Big Breaking – मंदसौर के नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या कर भागा फरार आरोपी मनीष बैरागी गिरफ्तार

0
  • राजस्थान पुलिस को मिला मंदसौर के नपा अध्यक्ष का हत्यारा मनीष बैरागी
मध्यप्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गाेली मारकर हत्या के मामले के फरार आरोपी मनीष बैरागी को प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतापगढ़ थाना अधिकारी गोपाल लाल चंदेल ने बताया है की आरोपी मनीष बैरागी ज़िला अस्पताल के बाहर घूम रहा था, जहाँ से उसे गिरफ्तार किया गया है।
 
प्रतापगढ़ पुलिस की कागजी कार्यवाही के बाद उसे सुबह 11 बजे तक मंदसौर पुलिस को सोंप दिया जाएगा ओर संभवतः दोपहर मे मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय पत्रकार वार्ता कर आरोपी को पेश करेंगे व हत्या के मंसूबो को उजागर करेंगे कि किन कारणो के चलते हत्या हुई, ओर कौन कौन साथ मे था इस हत्या कांड मे।
मनीष बैरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पहले ही हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स के करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। 17 जनवरी 2019 की शाम 7 बजे नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार (उम्र 56 वर्ष) नई आबादी स्थित पूर्व पार्षद विजय शर्मा की चाय की दुकान पर खड़े थे। यहां बुलेट (CIU 1834) पर एक युवक आया और नपाध्यक्ष की कनपटी पर एक के बाद एक 2 गोलियां दाग दीं। इसके बाद वह बुलेट को छोड़कर भाग गया। नपाध्यक्ष वहीं गिर गए। चेहरे पर टोपी होने से पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बाद में किसी ने बंधवार को पहचाना। उन्हें टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही गोलीकांड की खबर नगर में फैली समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कुछ समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। शाम 7.30 बजे सीएसपी राकेशमोहन शुक्ला अस्पताल पहुंचे तो समर्थक फिर भड़क गए। सभी अस्पताल के सामने रोड पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। कल दोपहर मे प्रहलाद दादा का अंतिम संस्कार हुआ था। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई थी।