काले झण्डे दिखाना पड़ा भारी, प्रदर्शनकारियों की हुई पिटाई, मामला दर्ज, सिद्धू की सभा हुई निरस्त

0

News By- विवेक चौधरी

19 मई को लोकसभा के चुनाव का अंतिम चरण है। प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अपने चरम पर है। इसी क्रम में उज्जैन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के पक्ष में आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने सुनने के लिए भीड़ भी जुटी और उन्हें लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। आए हुए लोगों को करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद उस समय निराशा हाथ लगी जब उन्हें पता चला कि इंदौर से ना आ पाने की वजह से यह सभा निरस्त हो गई है। इसके पश्चात एक अप्रिय स्थित बन गई। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और विवाद के साथ दोनों पक्षो के बीच मारपीट हो गई। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। भाजपा द्वारा पक्षपात करने का भी आरोप लगाया गया।

इसी बीच सभास्थल के पास भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे। और नारेबाज़ी करने लगे प्रतिउत्तर कांग्रेसियों ने भी नारे लगाए। फिर धीरे धीरे मामला गरमाने लगा। और आपसी झड़प में तब्दील हो गया। देखते देखते पथराव हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी गई। भाजपा नेता के मकान पर पथराव भी हुआ। जिसमें स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर भी आरोप लगे कि वे भी पत्थर फेंकने वालों में शामिल थे। पुलिस ने भी हस्तक्षेप करके लाठियाँ चलाई और प्रदर्शनकारियों पर पकड़कर मामला दर्ज कर लिया। अंत मे सिध्दू की सभा निरस्त होने से कांग्रेसियों एवं सिध्दू को सुनने देखने आए लोगों में निराशा ही हाथ आई।