रतलाम पुलिस प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुआ भाजपा संगठन, पुलिस को दी चेतवानी, जानिए क्या है मामला?

0

News By – विवेक चौधरी

  • लोकतंत्र का गला घोंटना ही है कांग्रेस का इतिहास – रतलाम शहर विधायक चैतन्य कश्यप
  • भाजपा के इतिहास में संघर्षों के संस्कार बसे हुए है – पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी
  • झूठे वादों से बनी सरकार ट्रांसफर उद्योग चला रही है – निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल
  • अदिवासियोंके पर अत्याचार के परिणाम गंभीर होंगे – पूर्व विधायक सैलाना, संगीता चारेल
  • मध्यप्रदेश में पश्चिम बंगाल वाला माहौल बनाया जा रहा है – महापौर डॉ सुनीता यार्दे
  • प्रदेश में तिरंगा लेकर निकलना हो गया है मुश्किल – प्रदीप उपाध्याय

अन्य नेताओं वक्ताओं के आरोप –
#घटना के समय थानों पर ही लाइट क्यों चली जाती है?

#पुलिस प्रशासन का जातिवाद वाला चेहरा सामने आया।
#अंग्रेजो के समान व्यवहार कर रही है पुलिस।
#ये सरकार 5 साल का पट्टा लिखा कर नही आई है, कभी भी गिर सकती है। पुलिस होशियार रहे।
#तिरंगा भारत मे नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर फहराए?


(www.newsindia365.com) रतलाम। तीखे तेवरो के साथ भाजपा संगठन के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतवानी दी कि वो निष्पक्ष होकर काम करें एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार बन्द करें। बुधवार को एक धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने रतलाम में विगत दिनों भाजपा एवं हिन्दू संगठनों के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा हो रहे सिलसिलेवार अत्याचारों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की। वहीं रतलाम झाबुआ के नवनिर्वाचित सांसद गुमान सिंह डामोर ने लोकसभा में भी यह मामला उठाया है। आपको बता दे कि पुलिस द्वारा रतलाम में कई मामलों में भाजपा एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ थाने में मारपीट के मामले प्रकाश में आये है। साथ पाकिस्तान पर भारत की क्रिकेट मैच की जीत पर तिरंगा फहराने और रैली निकलने पर भी विवाद हुआ था। इसके अलावा भाजपा छात्र संगठन द्वारा शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने के प्रयास में भी पुलिस पर मारपीट के आरोप लगे थे। इन सबके खिलाफ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर प्रदर्शन किया गया।

सभा को रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश हिम्मत कोठारी, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, आलोट से पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, सैलाना से पूर्व विधायक संगीता चारेल, रतलाम महापौर डॉ सुनीता यार्दे, रतलाम नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, तथा भाजपा पदाधिकारी मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, अरुण राव इत्यादि नेताओं ने भी संबोधित किया। तथा सभा में अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित थे, जिनमें निगम पार्षद सीमा टांक, सोना शर्मा, रवि जौहरी, भगत भदोरिया, सूरज जाट, पवन सोमानी इत्यादि सहित अनेक भाजपा नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पोरवाल ने किया| प्रशासन की ओर से ज्ञापन एसडीएम लक्ष्मी गामड़ एवं तहसीलदार गोपाल सोनी ने ग्रहण किया।