रतलाम का भी मौसम पलटा, छाया कोहरा – चली ठंडी हवा

0

News By विवेक चौधरी (रतलाम ब्यूरों प्रमुख)

रतलाम। उत्तर भारत में हुई ओलावृष्टि एवं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से रतलाम के मौसम में भी करवट बदला। शनिवार को सुबह जागने पर लोगों ने देखा कि चारों और कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवा बह रही है। हाईवे पर सुबह सात साढ़े सात बजे तक भी वाहन लाइट चालू कर कर गुजर रहे थे तथा चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था। ठंडी हवा चलने से सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या पिछले दिनों की तुलना में कम नजर आई। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह सुबह दोपहिया वाहन पर अपने अपने कार्यों की वजह से घर से निकलने वाले लोगो को हुई। उन्हें टोपी मफलर और गर्म कपड़े के साथ ही निकलना पड़ा। उनके वाहनों की लाइट भी चालू थी। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाको में बर्फ़बारी हो रही है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के अनेक जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश भी हुई थी। इसके प्रभाव से रतलाम के मौसम में भी बदलाव आया है। मौसमी हलचल होने के साथ रतलाम के पावर हाउस रोड स्थित सब्जी नीलाम मंडी में भी अच्छी आवक दिखी। बड़ी संख्या में किसान सब्ज़ियां लेकर आये। जिनमे फूलगोभी, मैथी, मटर, पालक, गराडू, मूली, हरा धनिया, मिर्च इत्यादि प्रमुख रही। महंगे प्याज के दौर में सस्ती और ताज़ी सब्ज़ियां जनता के लिए राहत का काम करेगी।

Advt.