रतलाम शहर में मिले दो नए कोरोना मरीज

0

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी 

आज शुक्रवार प्रातः रतलाम में 2 नए कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज सामने आए है। 11 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अभी तक 3 एक्टिव केस ही बचे थे। अब यह संख्या 5 हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपाल से प्राप्त covid19 की रिपोर्ट में 32 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी, जिसमे 30 सैंपल नेगेटिव एवं 2 सैंपल पॉजिटिव आये हैं। इन दो में से एक पॉजिटिव 50 वर्षीय पुरुष निवासी दानीपुरा है, जो पूर्व से ही आइसोलेशन में हैं। उसका क्षेत्र पूर्व से ही कन्टेनमेंट एरिया घोषित है। दूसरे केस में एक 25 वर्षीय पुरुष निवासी शिव नगर जो कि आइसोलेशन वार्ड में था, पॉजिटिव पाया गया है। उसके क्षेत्र को नवीन कन्टेनमेंट एरिया बनाया जाएगा। दोनो अब मेडिकल कॉलेज में उपचाररत रहेंगे। वर्तमान में दोनो का स्वास्थ्य स्थिर है। इस प्रकार अब रतलाम जिले में आज तक प्राप्त कुल पॉजिटिव की संख्या 16 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस 5 है। 


Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/FJHYEupjkxUFgnkAuXWOLq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|