Xiaomi, Redmi, Mi के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 12 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

0

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना नये वर्जन का मोबाइल ओएस MIUI 12 पेश कर दिया है. यह Android बेस्ड है और कंपनी ने इसे चीन में अपने एक इवेंट के दौरान पेश किया है| MIUI 12 कंपनी के पुराने कस्टम मोबाइल ओएस MIUI 11 को रिप्लेस करेगा. नये स्किन में कंपनी ने कुछ विजुअल बदलाव भी किये हैं और इसके साथ ही सिस्टम चेंज के अलावा कई नये फीचर्स भी जुड़े हैं और प्राइवेसी से जुड़े ऑप्शन्स भी ऐड किये गए हैं. MIUI 12 में कंपनी ने अपडेटेड डार्क मोड का ऑप्शन दिया है और कुछ सिक्योरिटी टूल्स भी हैं. इस नये वर्जन के कस्टम ओएस के साथ नये वॉलपेपर्स, एनिमेशन्स और ट्रांजिशन्स दिये गए हैं| MIUI 12 में Dark Mode 2.0 दिया गया है और इसके तहत स्मार्टफोन की ब्राइटनेस खुद एडजस्ट होगी. डेलाइट होने पर वॉलपेपर एडजस्ट होगा, जबकि नाइट में भी ये खुद ही एडजस्ट होगा. इसके अलावा सुपर वॉलपेपर्स और सेंसरी विजुअल डिजाइन दिया गया है. इसमें यूजर डेटा और स्टोरेज की पूरी रिपोर्ट ग्राफ के जरिये जान सकता है|

MIUI 12 के साथ Xiaomi ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर भी बड़े दावे किये हैं. कंपनी ने कहा है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम ने टब रेनलैंड का एंड्रॉयड सिस्टम एनहांस्ड प्राइवेसी प्रोटेक्शन टेस्ट पास किया है. शाओमी के मुताबिक जून से Mi और Redmi स्मार्टफोन्स में MIUI 12 का अपडेट दिया जाएगा. हालांकि, भारत में MIUI 12 अपडेट आने की जानकारी शाओमी की तरफ से आनी बाकी है|

MIUI 12 का अपडेट कंपनी तीन चरणों में जारी करेगी. कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट MIUI 12 कस्टम रॉम चीनी मार्केट में 40 शाओमी स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगा. कंपनी ने इन स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Youth Edition, Mi 9 Pro 5G, Mi 9 Transparent Edition, Mi 9 जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं|

Xiaomi के अनुसार, Redmi K30 Pro Zoom Edition, Redmi K30 Pro, Redmi K30 5G, Redmi K30, Redmi K20 Pro Premier Edition, Redmi K20 Pro और Redmi K20 को भी चीन में यह नया कस्टम एंड्रॉयड रॉम मिलेगा.

हालांकि, इन सभी स्मार्टफोन के लिए एक साथ यह अपडेट जारी नहीं किया जाएगा, अन्य अपडेट की तरह इस अपडेट को भी फेज में रोलआउट किया जाएगा. पहले फेज में MIUI 12 अपडेट जून के अंत तक उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिन Xiaomi फोन में उपलब्ध कराया जाएगा, वो स्मार्टफोन हैं- Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Youth Edition (Mi 10 Lite Zoom Edition), Mi 9 Pro 5G, Mi 9 Transparent Edition, Mi 9, Redmi K30 Pro Zoom Edition, Redmi K30 Pro, Redmi K30 5G, Redmi K30, Redmi K20 Pro Premium Edition, Redmi K20 Pro और Redmi K20|

इसके बाद Mi Mix 3, Mi Mix 2S, Mi CC9 सीरीज, Mi 9 SE, Mi 8 सीरीज, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड कर सकेंगे. अंत में जिन फोन के लिए यह अपडेट जारी किया जाएगा, वो हैं- Mi CC9e, Mi Mix 2, Mi 8 Youth Edition, Mi 8 SE, Mi 6X, Redmi Note 8, Redmi 8, Redmi 8A, Redmi 7, Redmi 7A, Redmi 6 Pro, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi S2, Mi Note 3 और Mi Max 3. 


Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/FJHYEupjkxUFgnkAuXWOLq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|