COVID19RATLAM – रतलाम में नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का क्रम थमा नहीं, 7 नए पॉजिटिव…

0

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी 

रतलाम, 16 जून 2020। रतलाम में नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम अभी थमा नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज रतलाम से प्राप्त जानकारी अनुसार आज रात की रिपोर्ट में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 1 जावरा का और 6 रतलाम से है। अब रतलाम में कुल पॉजिटिव 118 हो गए है तथा आज 22 मरीजों के डिस्चार्ज होने और 7 नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है। अभी तक 5 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। आज नए पॉजिटिव मिले मरीजों में से 5 पूर्व के पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट हैं। तथा 1 फीवर क्लिनिक से और 1 प्राइवेट डॉक्टर द्वारा रेफेर किया गया था। सूत्रों से मिली खबर के हिसाब से जावरा और रतलाम के आनंद कॉलोनी में नए कन्टेनमेंट एरिया बनाया जा सकता है। यद्यपि प्रशासन द्वारा इसपर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।



Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|