COVID19RATLAM – जुलाई माह में भी कोरोना का संक्रमण प्रसार जारी, आज (शुक्रवार) सुबह 2 नए पॉजिटिव

0

News By -विवेक चौधरी

रतलाम, 3 जुलाई 2020 – अनलॉक के साथ ही जून माह में कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार बढ़ा था। अब अनलॉक 2 के साथ जुलाई माह में भी ऐसे ही कुछ संकेत मिल रहे है। आज जिला चिकित्सालय की ट्रोनेट लैब के सैंपल रिपोर्ट में रतलाम के दो सैंपल पॉजिटिव आये है। इनमें से शुभ कॉलोनी का 34 वर्षीय पुरुष तथा मोहन नगर का 45 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले है। इनमें से एक की जानकारी फीवर क्लिनिक से और दूसरे की जानकारी कील कोरोना सर्वे से द्वारा प्राप्त हुई है। अब जिले में कुल कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 168 हो गई है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि शहर के 2 व्यक्ति उपचार के लिए बाहर है, जहाँ उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। यद्धपि प्रशासन ने इस संदर्भ में अभी कोई जानकारी नही दी है। लेकिन प्रशासन ने एक मरीज के काटजू नगर स्थित घर को गुरुवार रात्रि को कन्टेन्टमेंट कर दिया गया है| चुकी मरीज इंदौर में भर्ती है| एवं दूसरा मरीज पिछले 10 दिनों से शहर से बाहर है| इसलिए शायद इसका खुलासा प्रशासन ने नहीं किया है|      


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|