COVID19RATLAM – रतलाम शहर एवं जिले का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, जानिए क्या है आज के आँकड़े…

0

News By -विवेक चौधरी

www.newsindia365.com रतलाम, 01 सितंबर 2020। सितम्बर माह के पहले ही दिन रतलाम शहर एवं जिले का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। अगस्त माह में संक्रमण का तांडव मचाने के बाद नए माह के शुरुआती दिन ही यह वायरस 1000 का आँकड़ा छूने को लालायित दिखाई दिया है। अगस्त माह में 556 नए पॉजिटिव मामलों के साथ जिले का आँकड़ा 955 पहुँच गया था, जो कि अब बढ़कर 1000 के पास पहुँच गया है। लगातार अधिकाधिक एक्टिव केस से पॉजिटिव मरीजों के उपचार एवं अन्य प्रक्रियाओं पर भी प्रश्न उठने शुरू हो गए है। यदि संक्रमण का विस्तार ऐसा ही चला तोआने वालें दिनों में स्वास्थ्य एवं कोविड केअर व्यवस्था चरमरा सकती है। जिले में नए साहब आने के पश्चात कोविड संबंधित पारदर्शिता भी कम होती नजर आ रही है। नए साहब को व्यवस्थाओं से अभ्यस्त होने में कुछ समय तो लगेगा ही लेकिन इस बीच संक्रमण के खोजबीन, रोकथाम एवं उपचार में लगे कुछ लोग अपनी जादूगरी दिखाने लगे है। नए साहब यह जादूगरी जितनी जल्दी समझ जाएं, यह सबके लिए अच्छा होगा। प्रतिदिन कितने मरीज स्वस्थ होकर घर वापसी कर रहे है उनकी जानकारी साझा होनी बंद हो चुकी है। कभी देर रात या अगले दिन माँगकर मिलने वाले बुलेटिन में एक लाइन लिखकर इतिश्री कर ली जाती है। मृतकों की संख्या एवं जानकारी भी संशय में एवं पारदर्शिता के अभाव में नज़र आ रही है। जबकि विगत माह में ही आधिकारिक रूप से 10 मौत हो चुकी हैं। प्रादेशिक एवं लोकल बुलेटिन का अंतर शुरू से ही चल रहा है।

यह है आज के कोरोना ब्लास्ट के आँकड़े
आज दिनांक में रतलाम के चांदनी चौक के 60 वर्षीय पुरुष गीता मंदिर गली नंबर 1 की 37 वर्षीय महिला 38 वर्षीय पुरुष 30 7 वर्षीय महिला 18 वर्षीय युवक 70 वर्षीय महिला 12 वर्षीय बालक 57 वर्षीय महिला अलकापुरी का 9 वर्षीय बालक मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला टाटा नगर गली नंबर 2 के 28 वर्षीय पुरुष कोमल नगर का 11 वर्षीय बालक मोहन नगर गली नंबर 3 की 65 वर्षीय महिला सीएचएल केंपस की 9 वर्षीय बालिका पाटीदार पैलेस की 16 वर्षीय बालिका देव देवरा की 42 वर्षीय महिला 16 वर्षीय बालक भरावा की कुई के 24 वर्षीय युवक रामगढ़ की 30 वर्षीय महिला 40 वर्षीय पुरुष 40 वर्षीय महिला नीम चौक के 52 वर्षीय पुरुष माहेश्वरी कांप्लेक्स पावर हाउस रोड के 69 वर्षीय पुरुष प्रताप नगर शिव मंदिर के सामने महू रोड के 32 वर्षीय पुरुष लक्ष्मी नगर के 45 वर्षीय पुरुष 42 वर्षीय महिला 20 वर्षीय युवती शायर चबूतरा के 42 वर्षीय पुरुष अलकापुरी की 35 वर्ष की महिला 51 वर्षीय पुरुष गुलमोहर कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष अलकापुरी कै 37 वर्षीय पुरुष 38 वर्षीय महिला इंदिरा नगर के 64 वर्षीय पुरुष महावीर नगर के 61 वर्षीय पुरुष जीएमसी कैंपस की 42 वर्षीय महिला देवरा देव नारायण नगर के 51 वर्षीय पुरुष डीडी नगर के 35 वर्षीय पुरुष ग्राम सिमलावदा की 25 वर्षीय महिला ग्राम नगरा के 60 वर्षीय पुरुष ग्राम रिंगनोद की 17 वर्षीय बालिका ग्राम कोटडा के 17 वर्षीय बालक रामनगर गांव तहसील अरनोद के 27 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव  पॉजिटिव आया है| एक अन्य धार जिले की बदनावर तहसील के 40 वर्षीय पुरुष का भी सैंपल पॉजिटिव है|

इस प्रकार आज जिले में कुल 43 मरीज कोरोना के पॉजिटिव आये है|  


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|