COVID19RATLAM – 2 और मौत के साथ कुल आँकड़ा 34 पर पहुँचा, जानिए इस माह कितनी हुई….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, 19 सितम्बर 2020। जिले में कोविड संक्रमण और कोविड मृत्यु आँकड़ा फिर से कदमताल करने लगा है। अगस्त माह के अंत तक मृत्यु का जो आँकड़ा 19 पर था, वो प्रशासन की आधिकारिक सूचना के बाद 34 पर पहुँच गया है। अर्थात इस माह में 19 दिन में ही 15 मौत दर्ज हुई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के सैलाना सदर बाजार निवासी 72 वर्षीय कोविड पॉजिटिव पुरुष, जिन्हें 13 सितंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 16 सितंबर को हो गई थी। तथा जावरा विद्या विहार कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष, जिन्हें 15 सितंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 18 सितंबर को हो गई है। इन दोनों मृत्यु की सूचना आज जारी की गई है। इस माह में अभी तक संक्रमण के 654 केस दर्ज हुए है, जिसकी वजह से जिले में कुल संक्रमण का आँकड़ा 1609 हो गया है। आज दिनाँक तक 350 एक्टिव केस है। आज डिस्चार्ज किये गए 24 मरीजों सहित अभीतक कुल 1230 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके है।

          

  


न्यूज़ इंडिया 365 से जुड़े रहने के लिए – Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|