COVID19RATLAM – कल 31 नए पॉजिटिव के साथ दर्ज हुई 32 वीं मौत, जिले का आँकड़ा 1569 पर पहुँचा…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, 19 सितंबर 2020। कल शुक्रवार को जिले में 31 कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले के कुल पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा 1569 पर पहुँच गया है। जबकि कल दिनाँक तक 336 एक्टिव केस प्रभावी थे। सितम्बर माह के 18 दिनों में 614 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है। कल जिले में प्रशासन द्वारा 32 वीं मौत की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम की रेलवे कॉलोनी की 52 वर्ष की महिला, जिनकी मृत्यु 16 सितंबर की रात्रि में हुई थी, उनकी 18 सितंबर को रिपोर्ट कोविड-पॉजिटिव पाई गई। यह सितम्बर माह की 13 वीं मृत्यु है।


न्यूज़ इंडिया 365 से जुड़े रहने के लिए – Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|