आंकड़ो के हेरफेर का खेल शुरू, जिले में 508 एक्टिव मरीज, कोरोना जाँचे हुई कम, लेकिन मृत्यु का आंकड़ा बढ़ा…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम मेडिकल कॉलेज में 700 से 800 प्रतिदिन मरीजो की RT PCR (कोरोना की जाँच) करने की क्षमता है, किन्तु इस क्षमता का पूरा उपयोग नहीं किया जा रहा है| ट्रौनेट पर मरीजो के सैंपल लगाना बंद कर दिए गए है| कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले कई दिनों से यह आकड़ा 132 पर अटका हुआ है| रैपिड टेस्ट पर भरोसा करना है कि नहीं, यह भी अभी एक बड़ा सवाल बना हुआ है| कई दिनों के कोरोना हेल्थ बुलेटिन देखे तो मानो ऐसा लगने लगा है जैसे अब सब कुछ सांख्यिकी हेरफेर का खेल शुरू हो चूका है| आज के बुलेटिन के अनुसार 190 मरीजो की रिपोर्ट आना शेष बताया गया है| जबकि कुल एक्टिव कंटेनमेंट की संख्या 581 बताई जा रही है|


जनसंपर्क विभाग के अनुसार रतलाम 30 नवंबर 2020 आज दिनांक में दीनदयाल नगर के 18 वर्षीय युवक, शिवपुर हाउस के 53 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 42 वर्षीय पुरुष, मित्र निवास रोड के 30 वर्षीय पुरुष ,विनोबा नगर के 40 वर्षीय पुरुष, ग्राम पलसोड़ा के 31 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड की 54 वर्षीय महिला, गौशाला रोड की 88 वर्षीय महिला, रतलाम जेल के 23 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 29 वर्षीय पुरुष, सैलाना उदय विहार के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम काटजू नगर की 23 वर्षीय महिला, तेजा नगर के 42 वर्षीय पुरुष, इंदिरानगर के 53 वर्षीय पुरुष ,सुंदरवन कॉलोनी के 75 वर्षीय पुरुष ,गीता मंदिर क्षेत्र की 51 वर्षीय महिला, टाटानगर के 37 वर्षीय पुरुष ,सुतारो का वास की 22 वर्षीय महिला, कल्याण नगर के 55 वर्षीय पुरुष, टाटानगर की 48 वर्षीय महिला, अंबेडकर नगर के 48 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर की 58 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 53 वर्षीय महिला, तिरुपति नगर की 55 वर्षीय महिला, जावरा विवेकानंद कॉलोनी के 29 वर्षीय पुरुष, औद्योगिक थाना जावरा के 61वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव प्राप्त हुए है, इस प्रकार कुल पॉजिटिव सैंपल 26 है|

जिले के सैलाना की उदय विहार कॉलोनी के 55 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 28 नवंबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 30 नवंबर को हो गई| अभी तक जिले में कोरोना से 70 मरीजो की मृत्यु हो चुकी है| 

कोरोना हेल्थ बुलेटिन