रतलाम के इतिहास में पहली बार एक साथ आए 144 पॉजिटिव मरीज, दो दिन में 250 मरीज लॉकडाउन का कारण बने….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। आज शुक्रवार की शाम से रतलाम में 9 दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। इस फैसले के पीछे बड़ा कारण दो दिन में रिकॉर्ड तोड़ 250 से ज्यादा नए संक्रमितों का मिलना बताया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने पत्रकारों का बताया था कि संक्रमण में वृद्धि अत्यंत चिंतनीय अवस्था मे पहुँच गई है। पहले दिन 109 और अगले दिन दिन अहमदाबाद लैब से 144 नए संक्रमितों की सूचना मिलने से कड़े कदम उठाने को बाध्य होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है मार्च के बाद अप्रैल माह में भी लगातार बड़ी संख्या नए पॉजिटिव मिल रहे थे। लेकिन विगत दिनों लगातार दो दिन में 250 से ज्यादा नए पॉजिटिव मिलना लॉकडाउन के निर्णय का कारण बना। गुरुवार को देर रात प्राप्त रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या 144 निकली। जबकि मृतकों के कुल संख्या भी बढ़कर 107 हो गई है।


https://chat.whatsapp.com/BZdowwUQ2G18TeG6b1K3C0

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े


कोरोना हेल्थ बुलेटिन