जानिए व्हाट्सएप पर कैसे डाउनलोड होंगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट…

0

News By – नीरज बरमेचा 

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी अगर अभी तक वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट नहीं मिला है तो इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान न हों क्योंकि हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिसकी मदद से 2-3 स्टेप्स को फॉलो करते जाना होगा और बस मिनटों में आपका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आपके पास होगा। सर्टिफिकेट के अलावा यहां और 7 तरह की दूसरी जानकारियां भी मिलेंगी। यह नंबर ऑनलाइन मॉय जीओवी कोरोना हेल्प डेस्क (MyGov CORONA HELP DESK) की तरह काम करेगा।


 

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इन स्टेप्स को फॉलो करे:-


हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर – 9013151515

कैसे मिलेगी जानकारी:- 

  • कोविड वैक्सीनेशन के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में माई जीओवी (MyGov) नाम से यह हेल्पलाइन नंबर सेव करना होगा।
  • सेव करने के बाद व्हाट्सएप पर हाय (Hi) कहने के बाद 8 ऑप्शंस वाला एक मैसेज आएगा।
  • इसमें गवर्नमेंट के इमरजेंसी नंबर्स भी हैं। साथ ही आरोग्य सेतु एप का लिंक भी है।
  • 8 ऑप्शंस जो इंफॉर्मेशन आपको चाहिए उससे संबंधित है। 
  • वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए 2 न. का आप्शन चुने|  
  • संबंधित जानकारी वाला ऑप्शन नंबर डालते ही आपके पास एक ओटीपी (OTP) नंबर एसएमएस से आएगा।
  • जिसे डालते ही आपको संबंधित जानकारी मिल जाएगी।
  • अगर एक मोबाइल नंबर का कई लोगों के वैक्सीनेशन में प्रयोग हुआ है तो भी संबंधित व्यक्ति का नाम ऑप्शन नंबर के साथ पूछा जाएगा।
  • वह नंबर डालते ही संबंधित व्यक्ति का सर्टिफिकेट पीडीएफ फाइल में व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कौन-कौन सी जानकारियां हैं यहां अवेलेबल

  • कोरोना के लक्षण और ऐसा होने पर क्या करना है।
  • वैक्सीनेशन सेंटर, कोविड वैक्सीनेशन
  • वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जानकारी और पीडीएफ
  • कोविड-19 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट व अलर्ट
  • प्रोफेशनल एडवाइज इम्युनिटी इंप्रूफ करने के लिए
  • नेशनल और स्टेट लेवल पर कहां से मदद मिलेगी।
  • टूगेदर वी कैन, सक्सेज स्टोरीज़

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|