देर रात रेलवे कॉलोनी में आपसी विवाद में बदमाशों ने चलाई गोलियां और तलवार, दो युवक घायल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

0

News By – नीरज बरमेचा 

बुधवार रात शहर की रेलवे कॉलोनी में तीन बदमाशों ने घर के बाहर बैठे दो युवकों पर गोली और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ सुमित पिता नितिन गढ़वाल 29 वर्षीय अपने शास्त्रीनगर निवासी मित्र जौनटी उर्फ सत्येंद पिता प्रदीप परिहार 35 वर्षीय के साथ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।इस दौरान बाइक पर सवार आए तीन लोगों ने विक्की और जोंनटी पर अचानक हमला कर दिया। दोनों दोस्त कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक आरोपी ने विक्की पर गोली चला दी। इस दौरान कई छर्रे विकी के कंधे और चेहरे पर लग गए।वहीं अन्य 1 आरोपी ने जोंनटी पर तलवार से हमला कर दिया। जिसके कारण जोंनटी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर आये तो आरोपी फरार हो गए।आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार जारी है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|