देशभर में कोरोना संक्रमण एक दिन में 6.7 प्रतिशत बढ़े मरीज, सामने आए 2.64 लाख से ज्यादा मामले…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • अब विकराल हो रहा कोरोना,
  • संक्रमण दर 14% के पार

देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को सामने आए मरीजों से यह संख्या 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को  2.47 लाख मामले सामने आए थे। इसके बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,72,073 पहुंच गई है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 315 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। वहीं 1,09,345 ठीक होकर अपने घर लौट गए।

संक्रमण देर 14 प्रतिशत के पार पहुंची 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को यह 14.78 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी हर 100 कोरोना सैंपलों में 14 से 15 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

ओमिक्रॉन के 5,753 मामले 
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक इसके 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। साभार – अमर उजाला 

कोरोना के आंकड़े एक नजर में 
24 घंटे में सामने आए मरीज- 2,64,202
24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज- 1,09,345
24 घंटे में कोरोना से मौत- 315
दैनिक संक्रमण दर – 14.78%
सक्रिय कोरोना संक्रमित-  12,72,073
देश में अब तक कोरोना से मौतें- 4,85,350


https://chat.whatsapp.com/GYXW0UGFR7DGh7puBrddZ4

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|