अपराधियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई आज भी रही जारी, मोहन नगर में सड्डू लाला का मकान तोड़ा…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम शुक्रवार को मोहन नगर में शाम करीब पौने चार बजे विभिन्न मामलों के आरोपित सड्डू लाला के मकान पर दल पहुंचा। कुछ ही देर में मकान को धराशायी कर दिया गया। मकान तोड़ने के लिए दल के पहुंचने पर वहां लोगो की भीड़ जमा हो गई। दल ने आसपास के रास्तों ओर बैरिकेट्स लगाकर पहले यातायात रोका। उसके बाद बिजली के पोल पर एक कर्मचारी चढ़ा। उसने बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद बुलडोजर ने पंजा चलाकर मकान तोड़न शुरू किया। दल में सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान, नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारी, औधोगिक क्षेत्र थाना के टीआइ ओपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। 

भाटो का वास क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद से मकान तोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। अब तक शहर के अलग अलग क्षेत्रो में आदतन अपराधियो, सटोरियों व गुंडे बदमाशो के करीब डेढ दर्जन से अवैध निर्माण, गुमटियों व गोदाम तोड़े जा चुके है।

प्रशासन द्वारा शुरू की गई मुहिम से गुंडे, बदमाशो, जुआरियों व आदतन अपराधियों में दहशत है। कई आरोपित शहर छोड़कर चले गए है। हर दिन प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह होते ही लोग यह पता लगाने का प्रयास करते है कि आज किस क्षेत्र में किसके मकान को तोड़ने का नम्बर है।


 

https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


 


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|