News By – विवेक चौधरी/ नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम। (शनिवार 29 जनवरी 2022) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे जिले के कद्दावर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी का पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरण हो गया है। बालाघाट के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी उनका स्थान ग्रहण करेंगे। पिछले दिनों जारी हुई पुलिस अधिकारियों की तबादला सूचियों में गौरव तिवारी के नाम की प्रतीक्षा की जा रही थी क्योंकि उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था।

लेकिन उनका नाम ना आने से जनता में हर्ष और अपराधियों में मायूसी हो जाती थी। आज उनका नाम जारी की गई सूची में शामिल हुआ है जिसमें उनका स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय भोपाल पर किया गया है। यद्धपि गौरव तिवारी के तबादले को लेकर कुछ समय से अटकले चल रही थी लेकिन प्रथम प्रतिक्रिया के रूप में जिले के नागरिकों ने इस तबादले को दुखद बताया है। अपने प्रशिक्षण काल में रतलाम में समय बिताने के पश्चात जब गौरव तिवारी का रतलाम में जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में आगमन हुआ था तो उनकी छवि के अनुरूप लोगों ने उनका स्वागत किया था। वे जनता में सिंघम के नाम भी जाने जाते है।

लंबे समय तक रतलाम में रहने तथा अपराध के विरुद्ध समझौता न करने वाली छवि की वजह से वे जनता में लोकप्रिय है। अपने सेवाकाल में राजनैतिक दबाव के आगे ना झुकने वाले और जनता में लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व्यक्तिगत रूप से स्वभाव के मृदु एवं जमीन से जुड़े हुए अधिकारी है। इसी वजह से उनका स्थानांतरण रतलाम की जनता को रास नहीं आ रहा है। गौरव तिवारी की लोकप्रियता के कारण अब उनकी जगह आने वाले नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से स्वाभाविक रूप से जनता की काफी अपेक्षाएं होंगी। 2013 बैच के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले से रतलाम आ रहे हैं और आशा की जा रही है कि नए पुलिस कप्तान भी अपराधियों के खिलाफ सख्ती से ही पेश आएंगे।
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




