मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को वापस आरएसएस में भेज दिया गया है. सुहास भगत को आरएसएस में बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है. हालांकि अभी उनकी जगह किसी और को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. 

हितानंद शर्मा को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी 
सुहास भगत को वापस आरएसएस में भेजे जाने के बाद प्रदेश के नए संगठन महामंत्री के नाम के लिए हितानंद शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है. हितानंद शर्मा फिलहाल प्रदेश सह-संगठन महामंत्री का दायित्व निभा रहे है. लेकिन बताया जा रह है कि उन्हें संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

6 साल तक रहे संगठन महामंत्री 
बता दें कि सुहास भगत पिछले 6 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे| अब उन्हें वापस आरएसएस में भेजकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है| इससे पहले भी वह संघ में थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी निभा रहे थे|

बताया जा रहा है कि बीजेपी ने और संघ ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है| ऐसे में सुहास भगत की विदाई भी 2023 के चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है| सुहास भगत की जगह अब अब किसे यह जिम्मेदारी मिलेगी यह देखने वाली बात होगी, क्योंकि पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है| 


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|