News By – नीरज बरमेचा
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के नौवें दिन फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के शनिवार को 24.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तमाम राज्यों में छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी जो इस फिल्म में काम भी कर रही हैं, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दूसरे दौर के प्रचार के लिए अब दिल्ली व मुंबई से दूसरे शहरों का दौरा शुरू कर रहे हैं। इरादा इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पर इसकी रिलीज के पहले दिन से मिली लीड को बनाए रखना है और आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आरआरआर’ पर भी अभी से दबाव बनाना है। फिल्म ने शनिवार को यानी अपनी रिलीज के नौवें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
#TheKashmirFiles is a ONE-HORSE RACE… Day 9 [Sat] is HIGHER than *all 8 days*… Trending like #Baahubali2 in *Weekend 2*… There’s a *strong possibility* of hitting ₹ 28 cr – ₹ 30 cr today [Day 10]… [Week 2] Fri 19.15 cr, Sat 24.80 cr. Total: ₹ 141.25 cr. #India biz. pic.twitter.com/zYB0L6RiOj
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2022
सोमवार को पार कर सकती है ये आंकड़ा
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अब सोमवार तक कुल 175 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. हालांकि फिल्म विवादों का हिस्सा रहा है. हाल ही में, यह बताया गया था कि अग्निहोत्री का नवीनतम निर्देशन उद्यम सीबीएफसी द्वारा बिना किसी कटौती के पारित किया गया था और निदेशक भी बोर्ड का हिस्सा थे. आरोपों का जवाब देते हुए, फिल्म निर्माता ने इसे फेक न्यूज बताया है.
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हालांकि हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन का ‘बाहुबली 2’ रिकॉर्ड तो नहीं तोड पाई लेकिन इसने नौवें दिन कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बाहर कर दिया है। नौवें दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘बाहुबली 2’ अब भी नंबर एक पर कायम है। इसने रिलीज के नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नौवें दिन का कलेक्शन 24.5 करोड़ रुपये और अब ये इस सूची में नंबर दो पर आ गई है। स्थान पर अब तक कायम फिल्म ‘दंगल’ की नौवें दिन की कमाई 23.07 करोड़ रुपये है और अब ये तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को इसका कलेक्शन पहली बार 20 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर गया। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को चिंताजनक गिरावट देखने को मिली। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 11 करोड़ रुपये ही कमाए।

नौवें दिन की कमाई के हिसाब से ‘दंगल’ के बाद अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ चौथे नंबर पर है जिसने रिलीज के नौवें दिन 22.02 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 19.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और फिर 17.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ है।
https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जिस रफ्तार से दिन पर दिन अपना कलेक्शन बढ़ा रही है, उससे इसके जल्द ही दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद है। अगर दूसरे हफ्ते में ही फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब होकर रिलीज हो गई तो इसकी कमाई और ज्यादा हो सकती है। ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने के बाद इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। फिल्म की इतवार की एडवांस बुकिंग पूरे देश में जबर्दस्त हुई है।
https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




