News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल 347 निकायों में चुनाव होंगे। दो चरणों में होगा चुनाव। पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों पर चुनाव होंगे। प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
- 22 जून तक नाम वापसी की तारीख।
- 18 जून नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने प्राप्त कर सकेंगे।
- 11 जून को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होगा।
- इंदौर-भोपाल में हर वार्ड में 5-5 ईवीएम रिजर्व रखेंगे।
- नोटा का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।
- निर्वाचन के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की नियुक्तियां कीं।
- नगर निगम के महापौर सीधे जनता चुनेगी।
- नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष को पार्षद चुनेंगे।
- झूठा शपथ पत्र देने पर केस दर्ज होगा।
- सभा-रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी होगा।
- सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।
प्रदेश के 397 नगरीय निकायों में चुनाव कराए जाने के लिए आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। नगरीय निकायोें में 99 नगरपालिकाओं में ओबीसी का आरक्षण 25 से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 2015 में नगर पालिकाओं में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटें 25 थीं, जिनकी संख्या बढ़कर 28 हो गई है। नगर निगमों OBC का आरक्षण 25 % और नगर परिषद में 24.16 % रहा।
वहीं, मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया हुई। इसकी 52 सीट में से 4 सीट ही ओबीसी आरक्षण के लिए रिजर्व हुईं। पिछली बार से 9 सीट कम हुईं। पिछली बार वर्ष 2014-15 में ओबीसी के लिए 13 सीट आरक्षित थीं।
नगर निगम – 16
नगरपालिका -99
नगर परिषद- 298

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




