सटोरिये के खिलाफ रतलाम पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दिनांक 03.09.2022 को चौकी सालाखेड़ी थाना स्टेशन रोड पर मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की सनावद रेल्वे ओवर ब्रिज के पास एक पोल्ट्री फॉर्म के पास बने एक कमरे में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का जुआ खेल रहे है । तथा उनके द्वारा अपने वाहन खेत पर बने कमरे के पीछे छुपाया है । सूचना पर दबिश देने पर कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल हुए व मौके से इमरान पिता अनवर खान उम्र 32 वर्ष निवासी कोटडा व फैजान खान खान पिता सलीम खान निवासी खाती पुरा रतलाम को मौके से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपीओ से पूछताछ करने पर फरार आरोपीओ के नाम राजा पिता सईद खान निवासी शेरानीपुरा रतलाम, लियाकत अली पिता मुश्ताक अली निवासी ओझाखाली रतलाम, मोहम्मद इस्माइल पिता बशीर खान शेरानी निवासी खातिपुरा, मुकेश पिता ओंकार लाल पाटीदार निवासी ग्राम रकोदा, जफर अली पिता ज़हूर अली सैयद निवासी शेरानीपुरा, सलीम पिता रशीद खान निवासी शेरानी पुरा रतलाम होना बताया,साथ ही घटना स्थल से आरोपीओ की11 मोटर साइकलो को जप्त किया जाकर आरोपीयो के विरूद्व थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 611/2022 धारा 3/4  जुआ एक्ट का पंजीबद्व किया गया,व फरार आरोपीओ को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी है । 

आज दिनांक 06/09/2022 को उक्त अवैध गतिविधि में उपयोग में लाये जा रहे इसरार हाजी पिता हारून निवासी शेरानीपुरा रतलाम के खेत में बिना अनुमति बनाए गए निर्माण को सी0ई0ओ0 जनपद पंचायत रतलाम के नेत्रत्व मेंपुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम की सहायता से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है ।

इसी प्रकार ऐसे अपराधी जो जुए, सट्टे व अन्य अवैध गतिविधी में संलिप्त पाये जाते है,उनके विरूद्व भी ठोस वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|