News By – नीरज बरमेचा
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम सेजावता में अवैध कालोनी निर्माण के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाते हुए वहां निर्मित सी सी रोड को तुड़वाया गया|
मामला ग्राम सेजावता का है, जहाँ सर्वे क्रमांक 197/5 और 197/6 पर अवैध कॉलोनी निर्माण की शिकायत सी एम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी जिसकी जाँच नायब तहसीलदार रतलाम शहर (पूर्वी भाग ) द्वारा की गयी, जाँच में पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के कॉलोनी निर्माण का प्रयास किया गया तथा लगभग 12 फ़ीट चौड़ी CC रोड बना दी गयी है|
उक्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर के निर्देशानुसार कॉलोनी सेल रतलाम द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए SDM रतलाम शहर के माध्यम से भूमिस्वामी को 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण को तोड़ कर भूमि यथास्थिति में लाने के निर्देश दिए गए| निर्देश के अनुपालन में गुरुवार शाम को उक्त अतिक्रमण हटा लिया गया तथा CC रोड ध्वस्त करते हुए भूमि यथास्थिति में लायी गयी l


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



