News By – विवेक चौधरी
- सैलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
- नगर परिषद् के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आमसभा
रतलाम 19 सितम्बर 2022। सैलाना वालों चुनाव तो एक बहाना था, मुझे आपसे मिलने आना था। सैलाना के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पिछले चुनाव में नगरवासियों ने सैलाना में कांग्रेस की परिषद् बनाई थी, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने विकास के लिए 67 करोड़ रूपए शहर को दिए। वर्तमान में कांग्रेस की हालत ‘‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’’ जैसी हो गई है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सैलाना में भाजपा की परिषद् बनाए।

यह आह्वान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सैलाना नगर परिषद् के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भारत जोड़ों नाम से यात्राएं निकाल रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। कार्यकर्ताओं के लिए जिस पार्टी में सम्मान नहीं हो, वह जनता का दर्द क्या समझेगी। भाजपा सदैव सर्वस्पर्शी रही है और सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। यही कारण है कि प्रदेश में डेढ़ साल जब कांग्रेस का कुशासन रहा तो कांग्रेस के ही लोगों ने पार्टी छोड़कर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया।
राहुल गांधी जी भले ही भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में कांग्रेस छोड़ो यात्रा हो रही है। जगह-जगह लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
रतलाम के सैलाना में @BJP4MP द्वारा आयोजित जनसभा में सहभागिता की। https://t.co/ETobOtcFtK https://t.co/IasY35WmmV pic.twitter.com/g98O1Xiahx
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 19, 2022
चौहान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों पर प्रकाश डाला और सैलाना के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए मतदाताओं से नगर परिषद् चुनाव में प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण इस दौरान मंचासीन रहे। सभा को सांसद डामोर, जिलाध्यक्ष लुनेरा एवं विधायक मकवाना, जिला महामंत्री चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन चुनाव प्रभारी महेश सोनी ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने माना।
सैलाना, जिला #Ratlam में @BJP4MP द्वारा आयोजित जनसभा। https://t.co/IYSdwdoQdZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) September 19, 2022

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



