News By – विवेक चौधरी
- स्टेशन रोड थानांतर्गत सालाखेड़ी चौकी की कार्यवाही
- लगभग 1 करोड़ से ज्यादा मूल्य की 830 पेटी शराब जब्त
- कंटेनर में स्पेयर पार्ट्स की बिल्टी पर जा रही थी अवैध शराब
- 2 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम, सोमवार 26 दिसम्बर 22। रतलाम पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। शराब का मूल्य एक करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। शराब को एक कंटेनर के माध्यम से स्पेयर पार्ट्स की नकली बिल्टी पर ले जाया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि इस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा अवैध नशे का कारोबार के खिलाफ प्रदेश में मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक द्वारा नशामुक्ति व संगठित कारोबारियो पर तथा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिये गये है। इसी तारतम्य मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियो को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये गये है।

क्या था घटनाक्रम
अवैध नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत सालाखेडी थाना स्टेशन रोड पर 25 दिसंबर को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि एक ट्रक कन्टेनर क्रमांक RJ-31-GA-6075 फोरलेन तरफ से आ रहा है, जिसमे भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब मे भरी है। सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम द्वारा सालाखेडी फन्टे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरु की गई। जहाँ पर रात करीब 11.50 बजे एक कन्टेनर फोरलेन तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे फोर्स के द्वारा घेराबन्दी कर रोका गया। ट्रक में चालक सहित दो व्यक्ति बैठे हुए थे। कन्टेनर में भरे माल के बारे मे पूछने पर स्पेअर पार्ट्स होना बताया तथा स्पेअर पार्ट्स की बिल्टी दिखाई गई। ट्रक की तलाशी लेने पर अन्दर रायल स्टेज तथा मेकडावल कम्पनी की अंग्रेजी शराब के कार्टुन भरे हुए मिले। कन्टेनर से मेकडावल नम्बर 01 शराब की 395 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी मे 12 बोतल तथा एक बोतल मे 750 ml शराब, 250 पेटी मेकडावल नम्बर 01 शराब की, प्रत्येक पेटी मे 48 क्वार्टर भरे व प्रत्येक क्वार्टर मे 180 ml शराब भरी , 185 पेटी रायल स्टेज शराब की जिसमे प्रत्येक पेटी मे 12 बोटल तथा प्रत्येक बोटल मे 750 ml शराब भरी होकर कुल 830 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। इस प्रकार कुल बल्क 7380 लीटर पाई गई। शराब की बोटलो पर ओनली फार पंजाब सेल लिखा होना पाया गया। कन्टेनर मे कोई स्पेअर पार्ट्स नही पाये गये। पुलिस द्वारा शराब की 830 पेटी की कुल कीमत एक करोड़ दस लाख रूपये बताई जा रही है।

अवैध शराब के इस मामले में परमान राम पिता गुमना राम जाति जाट उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तलिया दीनगढ आलमसर, चोहटन जिला बाड़मेर राजस्थान और उमाराम पिता अमराराम मेघवाल उम्र 27 वर्ष निवासी कंकराला मुलानी थाना बाखासर जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम किशोर कुमार पाटनवाला, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेडी, सउनि प्रदीप शर्मा, प्रआर 568 हैमेन्द्रसिंह राठौर, प्रआर 106 लाखनसिंह यादव, आर. 908 निलेश पाठक, आर. 15 अभिषेख पाठक, आर. 315 दीपक मकवाना, आर. 628 श्यामदयाल राठौर, आर. 1040 बलवीरसिंह, सैनिक 1155 शोयबखान की की महत्वपुर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 10,000 रुपये की घोषणा की गई है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



