फिल्मी स्टाइल में संदिग्ध तत्वों का पुलिस से सामना, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, संदिग्ध तत्व फरार…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। रविवार और सोमवार के मध्य रात्रि में संदिग्ध आपराधिक तत्वों का पुलिस बल से आमना सामना हो गया। जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है तथा संदिग्ध तत्व फरार होने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनाक्रम एकदम फ़िल्मी स्टाइल में घटित हुआ। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने बताया थाना औद्योगिक क्षेत्र को रात्रि गश्त के दौरान यह पाइंट मिला था के रविवार की देर रात को नामली की तरफ से कुछ संदिग्ध तत्व वाहनों के माध्यम से रतलाम तरफ आ रहे है। पॉइंट मिलने और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल ने वाहनों को ट्रेस किया और रोकने का प्रयत्न किया। संदिग्ध तत्वों द्वारा पुलिस नाकाबंदी को देखकर अपने वाहन पलटा लिए गए एवं मौके से फरार होने लगे। उन्हें रोकने और पीछा करने के दौरान संदिग्धों का एक वाहन पुलिस के वाहन से टकरा गया जिससे औद्योगिक थाना टीआई का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से संदिग्ध तत्वों को पकड़ा ना जा सका और वो फरार होने में कामयाब रहे।

संदिग्धों के वाहनों की संख्या करीब पांच से छह बताई जा रही जिसकी पुष्टि होने शेष है। वहीं पुलिस कप्तान के मुताबिक इन दिनों पुलिस द्वारा आपराधिक तत्त्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। संदिग्धों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि ये तत्व शराब माफिया, मादक पदार्थों के तस्कर या गो-तस्कर हो सकते है। पुलिसको कुछ सुराग मिले हैं जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है और आशा है कि जल्द सफलता प्राप्त हो जाएगी।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|