रतलाम के टीआईटी रोड पर हुई बड़ी चोरी का खुलासा, अतंरराज्यीय चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में…

0

News By – विवेक चौधरी 

  • बडवाह मे भी मजिस्ट्रेट के यहा ताला तोड की थी लाखो की चोरी
  • सरगना शहजाद उर्फ चीना कर चुका है करीब 200 चोरियां
  • चोरी गये सामान सहीत 12 लाख का मश्रुका जब्त
  • चोरी के पैसों से आरोपी ने खरीदी थी कार

रतलाम। पुलिस ने विगत दिनों रतलाम के टीआईटी रोड पर हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा ने खुलासा करते हुए बताया कि शहर में लगातार हो रही गृहभेदन एवं चोरी की घटनाओं पर काबू करने, आरोपियो की धरपकड़ तथा चोरी गए सामग्री की तलाश हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया था। इस घटना के मद्देनजर में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम किशोर कुमार पाटवाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने सूझबूझ और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपीगण आदतन अपराधी है चोरी व अपराध करके ही गुजारा करते है।

घटना का विवरण

दिनांक 02.07.23 को फरियादी रामचन्द्र लालचंदानी निवासी टीआईटी रोड जिला रतलाम ने थाना स्टेशन रोड रतलाम में रिपोर्ट कर बताया था कि मेरे साढ़ू श्यामबाबु अपने पिता के इलाज के लिये घर मे ताला लगा कर इन्दौर गए हुए थे। सुबह मुझे पता चला कि उनका घर का दरवाजा खुला है व घर में चोरी हो गई है। वहा जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा था, पडोसी ने बताया कि रात करीबन 03 बजे कोई कार वहाँ पर खडी थी। श्यामबाबु के परिजनो ने घर लौट कर बताया कि घर मे रखे लगभग 110 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी तथा लगभग 05 लाख रुपये की चोरी हुई हैं। सूचना पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 475/2022 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया था।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा रतलाम शहर में अज्ञात आरोपीगण की तलाश करना प्रारम्भ किया एवं जमीनी स्तर पर खोजबीन की गई तथा संबंधित गाड़ी को खोजने का प्रयास किए गए। कई जगह रुट ट्रेक किया गया, संदिग्धो से पुछताछ की गई तथा मुखबीर का सहयोग लिया गया। लगातार टीम द्वारा शहर के बाहर विभिन्न जिलों में टीम भेजकर मामले की जाँच की गई।

चोरी का तरीका

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपीगण अपनी कार से अलग अलग शहरों में रात्रि के समय घुमते थे तथा जिस भी मकान पर ताला लगा हुआ पाते वहाँ दो से तीन लोग ताला तोड़कर मकान में चोरी के लिए प्रवेश करते और शेष लोग बाहर निगरानी करते है। वारदात करने के बाद सभी लोग कार मे बैठकर माल को ठीकाने लगाने के लिए चले जाते है। इस दौरान वे मोबाईल का प्रयोग भी नही करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी आदतन अपराधी है। अपने शौक मज़े के लिए अपराध करने की प्रवृत्ति है। और आरोपी के खिलाफ विभिन्न जगहों पर अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद उर्फ चीना पिता कल्लु खा जाति पठान उम्र 42 साल नि. 349/10 चंदवाला रोड चंदन नगर इन्दौर हा.मु धोबी मोहल्ला उन्हैल, (उज्जैन) गैग का सरगना है। उसके अनुसार उसने करीब 200 चोरियाँ की है। कार की व्यवस्था यही करता है ताला तोडने का एक्सपर्ट है। अन्य आरोपी ताहीर उर्फ साहील पिता नूर मोहम्मद खान जाति पठान उम्र 19 साल निवासी आगर नाका एकता नगर गुलमोहर मदरसा उज्जैन, गैग का नया सदस्य है जो ताला तोडने मे एक्सपर्ट है।

वहीं आरोपी अमर पिता बाबुलाल चौहान जाति मालवीय बलाई उम्र 26 साल निवासी पोरवाल धर्मशाला दानी गेट उज्जैन, भी ताला तोडने मे एक्सपर्ट है, मूल रुप से मेनगाँव खरगोन का रहने वाला है। इसके साथ ही आरोपी फुरकान निवासी आगर नाका उज्जैन तथा आरोपी सोहेल उर्फ पन्नी निवासी आगर नाका उज्जैन, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहें है, इस मामले में फरार है।

आरोपियों से सोने की चार चेन , सोने की पाँच अँगूठियाँ , सोने की एक जोड़ चूड़ियाँ, एक सोने का ब्रेसलेट, एक इमिटेशन ब्रेसलेट, 90000/- रुपये नकद, चोरी के रुपयो से खरिदी गई एक वेगेन आर कार MP09SC8898, चोरी मे प्रयोग की गई एक रेनाल्ट ट्रायबर कार MP13CE2185, चोरी मे प्रयोग की गई टामी जप्त की गई है। इस जप्तशुदा मश्रुका की कीमत करीबन 12 लाख रुपये की बताई जा रही है।

आपराधिक रिकार्ड की लम्बी सूची

पुलिस के अनुसार आरोपी ताहिर पिता नुर मोहम्मद निवासी विराज नगर उज्जैन के खिलाफ निम्न दर्ज मामले जानकारी में आए है।
1.- महाकाल उज्जैन 130/20.03.21 294, 323, 506, 34 भा.द.वि., 2- महाकाल उज्जैन 131/20.03.21 294, 323, 324, 506, 34 भा.द.वि., 3.- महाकाल उज्जैन 507/16.06.21 294, 323, 506, 34 भा.द.वि., 4- महाकाल उज्जैन 746/11.09.20 294, 323, 506, 34 भा.द.वि., 5.- चीमनगंज मण्डी उज्जैन 64/22.01.22 294, 323, 427, 506, 455, 34 भा.द.वि., 6.-चीमनगंज मण्डी उज्जैन 545/10.08.22 279, 337 भा.द.वि., 7.- खाराकुआ उज्जैन 90/13.07.20 294, 323, 506, 34 भा.द.वि., 8.-खाराकुआ उज्जैन 134/01.11.20 294, 323, 506, 34 भा.द.वि., जबकि आरोपी सोहेल उर्फ पन्नी पिता अनवर खान जाति मेवाती उम्र 21 साल निवासी सम्राट नगर उज्जैन के खिलाफ दर्ज आपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है।
1. चिमनगंज मण्डी 583/28.08.22 324, 323, 294, 506, 34 भा.द.वि., आरोपी फुरकान पिता ग्यासुद्दीन कुरैशी निवासी विराट नगर सम्राट नगर उज्जैन के खिलाफ
1. चिमनगंज मण्डी 1183/12.11.20 379 भा.द.वि., 2. चिमनगंज मण्डी 1206/18.11.20 327, 323, 506, 294, 34 भा.द.वि.

इस चोर गिरोह के सरगना के आपराधिक रिकार्ड की सूची सर्वाधिक लम्बी है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी शहजाद उर्फ चीना पिता कल्लु खां उम्र 27 साल नि.349/10 चंदुवाला रोड इंदौर के खिलाफ अभी 29 मामले सामने आए है। इनकी संख्या और अधिक हो सकती है। प्राप्त जानकारी का अनुसार आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज है।

1. चंदन नगर 209/20.03.04 341,294,324,506 भा.द.वि. –
2 चंदन नगर 2012/22.03.04 25 आर्म्स एक्ट –
3 चंदन नगर 1050/17.12.10 457,380 भा.द.वि.
4 चंदन नगर 277/10.03.14 457,380 भा.द.वि.
5 चंदन नगर 488/04.05.14 454 भा.द.वि. –
6 चंदन नगर 499/06.05.14 457,380 भा.द.वि.
7 चंदन नगर 543/17.04.14 380 भा.द.वि. –
8 चंदन नगर 581/20.05.14 457,380 भा.द.वि. –
9 चंदन नगर 589/26.05.14 457,380 भा.द.वि.
10 चंदन नगर 658/13.06.14 457,380 भा.द.वि.
11 चंदन नगर 854/08.08.14 457,380 भा.द.वि.
12 चंदन नगर 1059/13.10.14 457,380 भा.द.वि.
13 चंदन नगर 1117/28.10.14 457,380 भा.द.वि.
14 चंदन नगर 1139/03.11.14 457,380 भा.द.वि.
15 चंदन नगर 1143/04.11.14 457,380 भा.द.वि.
16 चंदन नगर 342/25.03.14 457,380 भा.द.वि.
17 चंदन नगर 554/19.04.14 457,380 भा.द.वि.
18 चंदन नगर 596/26.04.14 457,380 भा.द.वि.
19 चंदन नगर 842/05.08.14 457,380 भा.द.वि.
20 चंदन नगर 969/19.06.14 380 भा.द.वि.
21 चंदन नगर 978/19.09.14 380 भा.द.वि.
22 चंदन नगर 646/18.10.17 454,380 भा.द.वि.
23 चंदन नगर 660/24.10.17 454,380 भा.द.वि.
24 चंदन नगर 704/10.11.17 401 भा.द.वि.
25 राजेन्द्र नगर 697/18.10.19 454,380 भा.द.वि.
26 चंदन नगर 668/22.08.22 49ए,34 आबकारी एक्ट
27 रिंगनोद 451/19.12.22 294,323,506,34,279,337 भा.द.वि.
28 रिंगनोद 454/28.12.22 34 (2) आबकारी एक्ट
29 सोनकच्छ देवास 57/2023 379 भा.द.वि.

इनकी रही सराहनीय भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री किशोर कुमार पाटनवाला, उनि. आशीष पाल, सउनि एम आई खान प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक हेमराज, पवन,अभिषेक जोशी, धमेन्द्र, विजय शेखावत, अर्जुन खिची, पारस धाकड एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार और मयंक व्यास का सराहनीय योगदान रहा।