News By – विवेक चौधरी
रतलाम, शुक्रवार। पुलिस को अपने मुखबीर तंत्र से एक विश्वनीय सुचना मिलती है कि एक व्यक्ति जिसने काले रंग की टी शर्ट व ब्लैक कार्बन रंग की जिंस पहनी हुई है, रतलाम बस स्टैंड पर खड़ा है तथा किसी को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर देने जा रहा है। पुलिस को इनपुट में यह जानकारी मिली थी कि यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर तत्काल पुलिस सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई। मौके पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी डालती है। घेराबंदी के दौरान बस स्टैंड रतलाम पर सुलभ कॉप्लेक्स की तरफ से मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति आता दिखाई देता है। संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ करने पर वो अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ धम्मु पिता अजीत सिंह जाति लोधी, उम्र 33 साल निवासी ग्राम छापी थाना इदार, शिवपुरी हालमुकाम निरंजनपुर नई बस्ती, देवास नाका के पास, थाना लसुड़िया जि. इंदौर का रहने वाला बताता है । जब उसकी तलाशी ली जाती है तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 22 ग्राम मिलती है। जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।
यह टीवी सीरियल की क्राइम स्टोरी नहीं है, प्रत्यक्ष घटना है। जिस पर पुलिस ने थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 587/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया है। मामले की विस्तृत विवेचना की जारी है। उल्लेखनीय है कि नवागत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोधा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर सूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक ने अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार वारंगे के साथ मीडिया से बात करते हुए जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड रतलाम थाना प्रभारी भुवानी राम वर्मा के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए है, जिसके माध्यम से यह सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस ने जानकारी में बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धम्मु पिता अजीत सिंह लोधी जाति राज.उम्र 33 साल नि.म.नं. 07 ग्राम छापी थाना इदार जि.शिवपुरी हाल मु. निरंजन पुर नई बस्ती देवास नाका के पास थाना लसुड़िया जि. इंदौर है। उसका एक पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। शक है कि आरोपी स्वयं मादक पदार्थों का सेवन एवं पैसे के लिए बेचने का भी काम करता है। आरोपी से जब्त अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) कुल वजन 22 ग्राम का अनुमानित किमत 1,45,000 रूपये, व एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी बांसवाड़ा से आया था और कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज इत्यादि के माध्यम से इस अवैध धंधे में लिप्त अन्य लोगों की पड़ताल की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानी राम वर्मा, सउनि इशाक मोहम्मद खान, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, विजय थापा, राजेश बख्शी, आरक्षक हर्षल शर्मा, मयंक व्यास (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है।



