जानिए क्या रहेंगी रेडक्रॉस सदस्यों की मतदान व्यवस्था, एक मतदाता को 1 या अधिकतम 10 वोट का रहेंगा अधिकार…

0

रेडक्रास सोसायटी के सभापति, उप सभापति तथा कोषाध्यक्ष एवं सदस्यो के निर्वाचन 25 अगस्त 2025 को

रतलाम 24 अगस्त 2025/शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा रतलाम के जिला शाखा कार्यकारिणी समिति में सभापति, उप सभापति तथा कोषाध्यक्ष एवं सदस्यो के निर्वाचन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगी।
निर्वाचन हेतु उम्मीदवारों से नामांकन पत्र 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक प्राप्त किए जाऐगें। प्राप्त नामांकन पत्रो की संवीक्षा दोपहर 12:00बजे से 12ः15 बजे तक की जाएगी। नाम वापसी हेतु आवेदन दोपहर 12:15 से 12:45 बजे तक दिया जा सकता है। मतदान दोपहर 01:30 बजे से 04:00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के पश्चात की जाएगी। ततपश्चात मतगणता परिणाम घोषित किए जाएगें।

जानिए क्या रहेंगी रेडक्रॉस सदस्यों की मतदान व्यवस्था?

दिनांक – 25 अगस्त 2025, सोमवार

स्थान – शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय , कॉलेज रोड, रतलाम

मतदान समय – दोपहर 1.30 से 4 बजे तक

(रेडक्रॉस सदस्यों को अपना पहचान पत्र (आधार, वोटर कार्ड आदि) लाना अनिवार्य होगा।

  1. रजिस्ट्रेशन काउंटर – जहां पर आपको आपके वोटिंग की स्लिप दी जाएंगी। आपको यदि आपके नंबर नहीं पता है तो वहां पर कंप्यूटर्स द्वारा आपको सारी जानकारी दे दी जाएंगी। 
  2. उसके पश्चात आपको बता दिया जाएगा कि आपको कौन से रूम मतदान करने जाना है। वहां पर आपको पीठासीन अधिकारी को आपका पहचान पत्र बताना होगा, फिर रजिस्टर में हस्ताक्षर लेंगे। 
  3. उसके पश्चात आपको मतदान करने के लिए मतदान पत्र दिया जाएगा। जिसमें अल्फाबेट के हिसाब से प्रत्याशियों के नाम लिखे होंगे। पत्र में पैनल का नाम नहीं होता है। 
  4. एक मतदाता के पास 10 वोट पर टिक (✓) करने का अधिकार होता है। आप चाहे को सिर्फ एक भी वोट कर सकते है। लेकिन यदि आपने 10 वोट से ज्यादा टिक किया तो आपका मतदान रिजेक्ट (निरस्त) हो जाएगा। 
  5. अंतिम में मतदाता सफलतापूर्वक अपना मतदान कर के बाहर की और प्रस्थान कर सकेंगे।
  6. मतदान पूरे होने के पश्यात काउंटिंग की जायेंगी, फिर परिणाम घोषित किया जायेंगा| 
सदस्य क्रमांक के हिसाब से रहेंगी कक्ष की व्यवस्था
सदस्य क्रमांक के हिसाब से रहेंगी कक्ष की व्यवस्था