चाइना की डोर से कटे बाज़ के पंख, जानिए क्या है पूरा मामला?

0

News By – नीरज बरमेचा 

17 जनवरी को सुबह रोटरी गार्डन के पास 30 फ़ीट ऊचे एक पेड़ पर बाज को तिलमिलाते देखा गया| तुरंत वन विभाग की टीम सुचना मिलते ही जगह पर पहुंची और उस बाज़ को बचाने में जुट गयी| ऊंचाई होने के कारण वन विभाग ने MPEB और निगम की मदद से इलेक्ट्रिक लेडर मंगवाई| इसके पश्यात जीव मैत्री के शैलेँद्र गोठवाल लेडर की मदद से उस बाज़ को पेड़ पर से नीचे उतारा और उसे वन विभाग के द्वारा पशु चिकित्सालय में भेजा गया| पेड़ से उतारने वाले शैलेन्द्र गोठवाल ने बताया की बाज के पंखो पर चाइना की डोर फंसी हुयी थी, जिसके कारण उनके एक साइड के पंखो को काटना पड़ा| 

इस घटना से यह तो साफ़ प्रदर्शित होता है की प्रशासन के इतने सतर्क होने के बाद भी शहर में चाइना की डोर बिक रही और उड़ते हुए लाचार पंछीओ की जान खतरे में डाल रही है| प्रशासन तो समाचार पत्रों के द्वारा चाइना की डोर प्रतिबंधित कर देता है, मगर आगे क्या हो रहा है शायद इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है|