रतलाम ज़िला सहकारी बैंक के संचालक अशोक चौटाला को नई सरकार ने हटाया। जानिए क्यों?

0

News By:- विवेक चौधरी (ब्यूरों चीफ़)

रतलाम कल 22 फरवरी को कमलनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन के पूर्व ही भाजपा समर्थित अशोक चौटाला के नेतृत्व वाले रतलाम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल की जगह शासन ने अपना प्रशासक नियुक्त कर दिया है। आदेश आते ही तत्काल नए प्रशासक ने गुरुवार शाम को चार्ज भी ले लिया है। कारण के रूप में बोर्ड के कोरम में आधे से अधिक सदस्य नहीं होना बताया जा रहा है। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी प्रकार का फैसला नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि जिला सहकारी बैंक का बोर्ड जल्द ही भंग हो सकता है, लेकिन शासन ने अपने स्तर पर सभी जगह से जानकारी जुटाई और बोर्ड को भंग करने के बजाए उनके उसके अल्पमत में आने की जानकारी मिलते ही वहां पर प्रशासक नियुक्त किए जाने से जुड़े आदेश जारी कर दिए।

ADV .

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक में कोरम के अभाव में बोर्ड अल्पमत में आ गया था। बोर्ड के दो सदस्यों के दिवंगत होने व चार रिक्त होने के साथ ही चार सोसायटियां 12 माह से ओवरड्यू होने के चलते इस प्रकार के हालात बने है। इसी कारण से संचालकों को हटाकर प्रशासक को नियुक्त किया गया है। शासन ने उपायुक्त सहकारिता परमानन्द गोडरिया को ही प्रशासक नियुक्त किया है। गुरुवार शाम को उन्होंने चार्ज संभाल लिया है।