अधिकारी, कर्मचारी उत्साह के साथ रक्तदान के लिए आगे आए, कलेक्टर, एसपी, एडीएम ने भी किया रक्तदान

0

News By- नीरज बरमेचा 

(www.newsindia365.comकलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर नवीन कलेक्ट्रेट में 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से रक्तदान शिविर का आरंभ हुआ। इसमें रक्तदान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। स्वयं कलेक्टर रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने भी रक्तदान किया। कलेक्टर, एसपी तथा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया।

रक्तदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की लंबी लाइन देखी गई। पुलिसकर्मियों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। यहां मौजूद अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत, पूर्व शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी, सहायक संचालक शिक्षा अशोक लोड़ा ने भी रक्तदान किया। दोपहर 12 बजे तक करीब 75 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया जा चुका था। शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा कई नागरिक भी रक्तदान के लिए शिविर में सम्मिलित हुए हैं। अपर कलेक्टर सुश्री निशा डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर भी उपस्थित थे।