सिंधिया समर्थक के इन मंत्रियो को किया गया बर्खास्त…

0
  • राज्यपाल द्वारा मंत्रि-परिषद से 6 सदस्य पृथक

मध्यप्रदेश में सियासी उठा पटक के चलते अंततः सिंधिया समर्थक ६ मंत्रियो को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंषा पर बर्खास्त कर दिया है| छुट्टी से लौटे राज्यपाल से प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिलकर तीन पृष्ठ का शिकायती पत्र भी दिया था| जिसमे भाजपा पर अनुचित तरीके से विधायको पर पार्टी बदलने का दबाव बनाये जाने की शिकायत की गयी थी| 

राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ की सलाह पर मंत्रि-परिषद के 6 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से मंत्रि-परिषद से पृथक कर दिया है। इन मंत्रियों के नाम इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी हैं।