सावधान!!! रतलाम में कोरोना पॉजिटिव का अर्धशतक, पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुँची 51….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। 06 जून 2020। रतलाम में कोरोना वायरस का प्रसार बढ़कर शहर के नए इलाको तथा जावरा शहर तक पहुँच गया है। 5 जून की दोपहर से लेकर देर रात तक मात्र 12 घंटे में 7 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें से जावरा की एक महिला की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई है। इस बार कोरोना ने अपने पैर पसारे और जिले की नई जगहो तक पहुँचा। रतलाम के गोकुलधाम कॉलोनी (इंद्रलोक नगर क्षेत्र) के एक युवक, रविदास चौक (चमारिया नाका क्षेत्र) से एक युवक, लोहार रोड की एक महिला एवं जावरा के गाड़ीखाना से 2 महिलाएं तथा पठानटोली से एक महिला के पॉजिटिव होने का समाचार मिला। इनमें से जावरा पठानटोली की महिला की मृत्यु हो गई है। अब तक रतलाम में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जबकि इनमें से चौथे मरीज की मृत्यु कल हुई है तथा 16 केस वर्तमान में एक्टिव स्थिति में है। सभी का स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

7 नए पॉजिटिव, 4 नए कन्टेनमेंट एरिया

5 जून को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जावरा में गाड़ीखाना एवं पठानटोली, रतलाम के गोकुलधाम तथा रविदास चौक क्षेत्र में नए कन्टेनमेंट एरिया सृजित किया जाएगा। नए पॉजिटिव में से अधिकांश कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के मामले है। 5 जून की दोपहर में टाटानगर (पूर्व से कन्टेनमेंट क्षेत्र) की महिला, जिनकी कोरोना से मृत्यु हो गई थी, की परिजन 16 वर्षीय युवती के पॉजिटिव होने की खबर मिली। रात को गोकुलधाम कॉलोनी का 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया, जोकि पूर्व में आये पॉजिटिव युवक का दोस्त बताया जा रहा है। वहीं जावरा के गाड़ीखाना क्षेत्र की दो महिलाएं, जिनकी उम्र क्रमशः 44 और 23 वर्ष, मंदसौर के पॉजिटिव पुलिस आरक्षक के परिजन है। रतलाम के रविदास चौक निवासी 19 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव युवक का दोस्त है। लोहार रोड (पूर्व से ही कन्टेनमेंट एरिया) से आई 65 वर्षीया महिला भी कोरोना वायरस से मृत हुए व्यक्ति की परिजन हैं। जबकि जावरा पठानटोली की 50 वर्षीया महिला, जिनकी मृत्यु हो गई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ज्यादा सावधानी और जिम्मेदारी आवश्यक

रतलाम जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अर्धशतक संख्या (51) पहुँचने के साथ ज्यादा सावधानी, सतर्कता और जिम्मेदारी भी आवश्यक हो गई है। न्यूज़ इण्डिया 365 और जिला प्रशासन नियमित रूप से सभी से आग्रह कर रहा है कि जागरूक रहें, जिम्मेदार बनें। सभी को चाहिए कि जबतक अत्यावश्यक ना हो तो बाहर ना निकलें। मास्क का उपयोग करें। हाथों को साबुन से धोए अथवा सेनेटाइज करें। घर के बाहर अथवा अन्य लोगो के साथ शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें। भीड़ से बचें। यदि कहीं किसी दुकान अथवा जगह भीड़ हो तो वहाँ से दूरी बनाए रखें।


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/DiuOc3DVugAHIPRxUPp9Yq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|