COVID19RATLAM – जिले में कोरोना का आकड़ा हुआ 500 पार, जानिए आज कितने आये कोरोना पॉजिटिव मरीज…

0

News By – विवेक चौधरी 

www.newsindia365.com  

रतलाम 9 अगस्त 2020। जिले में आज भी सवा दर्जन नए पॉजिटिव सामने आए है। आज के 15 नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जिले का आँकड़ा 500 पार करके 505 हो गया है। अगस्त माह के पहले 9 दिन में ही 106 नए मरीज मिले है। दुःखद यह है कि आज भी एक कोरोना मरीज की मृत्यु हो गई है। जावरा बर्फखाना निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में आज मृत्यु हो गई है। इस माह में यह 5 वीं तथा कुल 14 वीं मौत है।

आज दिनांक में लेब रिपोर्ट रतलाम के भाटों का वास की 35 वर्षीय महिला 13 वर्षीय बालिका गांधीनगर के 39 वर्षीय पुरुष सिविल हॉस्पिटल की 22 वर्षीय महिला शुभम रेसिडेंसी की 29 वर्षीय महिला घटला कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला प्रीतम नगर के 24 वर्षीय पुरुष अमृत सागर कॉलोनी के 30 वर्षीय पुरुष जेल सैलाना कै 47 वर्षीय पुरुष बिरमावल के 31 वर्षीय पुरुष मावता के 13 वर्षीय बालक धामड़ी के 53 वर्षीय पुरुष नामली की पुलिस कॉलोनी के 30 वर्षीय पुरुष जावरा शहर थाना के 34 वर्षीय पुरुष तथा बरफ खाना के 75 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आये है। इस प्रकार आज कुल पॉजिटिव सैंपल 15 मिले है।


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|