COVID19RATLAM – आज भी आई थोकबंद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, हो सकता है इस माह का आँकड़ा पिछले माह तक के कुल पॉजिटिव संख्या के बराबर…

0

News By – विवेक चौधरी 

www.newsindia365.com रतलाम, 26 सितंबर 2020। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाना आसान है कि पिछले माह के अंत तक आए कुल पॉजिटिव मामलों के बराबर, इस माह का आँकड़ा हो सकता है। पिछले माह के अंत तक आए कुल पॉजिटिव केस 955 थे, जबकि सितंबर माह के 25 दिनों में ही आँकड़ा 800 के करीब पहुँच गया है। यही हाल कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़ों का भी हैं। पिछले माह के अंत तक कुल 19 मौतें कोरोना वायरस के खाते में दर्ज हुई थी। जबकि सितम्बर माह के 25 दिनों में ही 18 मृत्यु की वजह कोरोना वायरस बना। आज भी थोकबंद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

आज दिनांक में अरिहंत कॉलोनी पहाड़िया रोड जावरा के 33 वर्षीय पुरुष विष्णुपुरी रतलाम की 25 वर्षीय महिला अंबेडकर मार्ग सैलाना के 62 वर्षीय पुरुष पीएनटी कॉलोनी रतलाम के 60 वर्षीय पुरुष ग्राम बोधीना की 30 वर्षीय महिला मिडटाउन रतलाम की 32 वर्षीय महिला बड़ावदा के 45 वर्षीय पुरुष सीएचसी परिसर सैलाना की 47 वर्षीय महिला नेहरू मार्ग सैलाना के 40 वर्षीय पुरुष अंबेडकर मार्ग सैलाना की 58 वर्षीय महिला ढोढर की 29 वर्षीय महिला महेश नगर रतलाम की 23 वर्षीय महिला तथा 45 वर्ष की महिला नयागांव रतलाम के 28 वर्षीय पुरुष ऑफिसर कॉलोनी रतलाम के 33 वर्षीय पुरुष एटलेन केंपस शिवगढ़ के 27 वर्षीय पुरुष ग्राम बोदीना के 85 वर्षीय पुरुष मोमिनपुरा रतलाम के 72 वर्षीय पुरुष शिवगढ़ की 54 वर्षीय महिला पुलिस स्टेशन शिवगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष मोहन नगर रतलाम के 31 वर्षीय पुरुष जैन कॉलोनी महल वाडा की 50 वर्षीय महिला डीडी नगर के 82 वर्षीय पुरुष तेजा नगर के 27 वर्षीय पुरुष विनोबा नगर रतलाम के 55 वर्षीय पुरुष 53 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव कुल पॉजिटिव सैंपल 26 है|  


न्यूज़ इंडिया 365 से जुड़े रहने के लिए – Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|